लाइव न्यूज़ :

मेरठः सहारनपुर से दिल्ली जा रही ट्रेन में लगी भीषण आग, इंजन समेत कई डिब्बे जलकर खाक, देखें तस्वीरें

By अनिल शर्मा | Updated: March 5, 2022 11:47 IST

सामने आईं तस्वीरों में ट्रेन के इंजन और डिब्बे जलकर खाक हो गए हैं। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैं। 

Open in App
ठळक मुद्दे सहारनपुर से दिल्ली जा रही एक ट्रेन के इंजन सहित दो डिब्बों में आग लग गईट्रेन के इंजन और डिब्बे जलकर खाक हो गए हैंआग लगने के कारणों के अभी पता नहीं चल पाया है, किसी के हताहत की सूचना नहीं है

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ के पास दौराला रेलवे स्टेशन से एक बुरी खबर सामने आई है। यहां सहारनपुर से दिल्ली जा रही एक ट्रेन के इंजन सहित दो डिब्बों में आग लग गई। सामने आईं तस्वीरों में ट्रेन के इंजन और डिब्बे जलकर खाक हो गए हैं। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। खबर लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैं। 

रिपोर्ट के मुताबिक आग लगने के बाद ट्रेन के बाकी हिस्से को लोगों की मदद से अलग किया गया है। सामने आए वीडियो में स्टेशन पर मौजूद यात्रियों द्वारा ट्रेन को धक्का देकर अलग करते देखा जा सकता है। 

हाल ही में बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन (Madhubani Railway Station) पर एक खाली ट्रेन में आग लगने की घटना घटी थी जिसेमें ट्रेन के पांच डिब्बें जलकर खाक हो गए थे। यह ट्रेन  स्वतंत्र सेनानी एक्सप्रेस थी जो जयनगर से नई दिल्ली जा रही थी। ट्रेन के डिब्बों से ऊंची-ऊंची आग की लपटें उठते देख स्टेशन पर मौजूद लोग घबरा गए थे। और अफरा-तफरी मच गई थी।

वहीं कुछ रोज पहले नई दिल्ली से दरभंगा आ रही 12562 स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (swatantrata senani express) के पहिए से अचानक धुआं निकलने लगा था और आग लगने की आशंका को देखते हुए यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और यात्री ट्रेन से उतर कर भागने लगे थे। बताया गया कि ट्रेन का ब्रेक जाम हो गया था जिस वजह से पहिए से धुआं निकलने लगा था।

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारमेरठरेल हादसाआगअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर