लाइव न्यूज़ :

भाजपा के 'एक परिवार एक टिकट' नियम से फंसी रीता बहुगुणा जोशी के बेटे की उम्मीदवारी, जेपी नड्डा से कहा- मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 18, 2022 16:26 IST

भारतीय जनता पार्टी की सांसद रीता बहुगुणा जोशी का कहना है कि अगर पार्टी उनके बेटे मयंक को लखनऊ कैंट से टिकट देती है तो वो अपनी वर्तमान लोकसभा सीट से इस्तीफा दे देंगी। उन्होंने इस मसले को लेकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा है।

Open in App
ठळक मुद्देरीता बहुगुणा जोशी अपने बेटे मयंक जोशी के लिए वह सांसद के पद से इस्तीफा देने को तैयार हैं।रीता बहुगुणा जोशी ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को एक पत्र लिखकर प्रस्ताव दिया है। 10 फरवरी से उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होना है।

लखनऊ:भारतीय जनता पार्टी की सांसद रीता बहुगुणा जोशी (Rita Bahuguna Joshi) का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) से पहले बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल, अपने बेटे मयंक जोशी के लिए वह सांसद के पद से इस्तीफा देने को तैयार हैं। उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को एक पत्र लिखकर यह प्रस्ताव दिया है कि लखनऊ कैंट से अगर उनके बेटे मयंक को टिकट दिया जाता है तो वो सांसद के पद से इस्तीफा दे देंगी। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी का कहना है कि मयंक साल 2009 से काम कर रहे हैं और उन्होंने इसके लिए (लखनऊ कैंट से टिकट) आवेदन किया है, लेकिन अगर पार्टी ने हर परिवार से केवल एक व्यक्ति को टिकट देने का फैसला किया है, तो मयंक को टिकट मिलने पर मैं अपनी वर्तमान लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दूंगी। उन्होंने आगे कहा कि मैंने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखा है और मैं बीजेपी के लिए हमेशा काम करती रहूंगी। पार्टी मेरे प्रस्ताव को स्वीकार करने या न करने का विकल्प चुन सकती है। मैंने कई साल पहले ही घोषणा कर दी थी कि मैं चुनाव नहीं लडूंगी।

बताते चलें कि 10 फरवरी से उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान होना है। यहां 14, 20, 23, 27 फरवरी, 3 और 7 मार्च को अन्य चरणों में मतदान होगा, जबकि 10 मार्च को चुनाव के नतीजे सामने आएंगे। मालूम हो, बीजेपी ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में यूपी की 403 में से 325 सीटों पर जीत दर्ज सरकार बनाई थी। वहीं, इस बार चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को लगातार झटके लगे हैं। दरअसल, कई विधायकों ने चुनाव से पहले बीजेपी से इस्तीफे दे दिए और दूसरी पार्टी में शामिल हो गए। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022भारतीय जनता पार्टीजेपी नड्डालखनऊउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए