लाइव न्यूज़ :

UP Elections 2022: राहुल और प्रियंका गांधी के करीबी इमरान मसूद ने कांग्रेस को दिया झटका, सपा में शामिल, जानें क्या होगा असर!

By शीलेष शर्मा | Updated: January 10, 2022 21:17 IST

UP Elections 2022: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के तेज तर्रार नेता और अपने बयानों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाले पूर्व विधायक इमरान मसूद ने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के अधीन मामला दर्ज किया गया है।समाजवादी पार्टी को मजबूत करने की घोषणा की।

UP Elections 2022: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी के करीबी इमरान मसूद ने सोमवार को अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। 

मसूद का कांग्रेस छोड़ कर जाना पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद , संभल ,रामपुर ,बरेली ,अमरोहा ,पीलीभीत ,खेरी ,शाहजहांपुर और बदायूं जो मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र हैं तथा कांग्रेस को इन सभी विधानसभा सीटों पर जीत का भरोसा था।

मसूद के पार्टी छोड़ने के फ़ैसले से इन क्षेत्रों के अलावा उत्तराखंड में उन सीटों पर नुकसान हो सकता है, जिनकी सीमाएं सहारनपुर से लगती हैं। दरअसल इमरान मसूद लंबे समय से सपा में जाने की तैयारी में थे। इस बीच आचार संहिता एवं कोविड दिशा निर्देश के उल्लंघन के मामले में मसूद और अन्य लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के अधीन मामला दर्ज किया गया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सचिव और दिल्ली के प्रभारी इमरान मसूद ने अपने निवास पर समर्थकों के साथ विचार विमर्श के बाद समाजवादी पार्टी को मजबूत करने की घोषणा की। मसूद की यह घोषणा कांग्रेस के लिये बड़ा झटका माना जा रहा है। इस घोषणा के बाद मसूद ने कहा, ‘‘उतर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। अब अखिलेश यादव के नेतृत्व में नौजवानों, किसानों, व्यापारियों और महिलाओं को सुरक्षा देने वाली सरकार बनेगी। वर्तमान भाजपा सरकार हिन्दू-मुस्लिम एकता की दुश्मन है।’’

उन्होंने जोर देकर कहा कि परिस्थिति ऐसी है कि उत्तर प्रदेश को आज अखिलेश यादव जैसे नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वह  बिना शर्त समाजवादी पार्टी मे शामिल हो रहे हैं और उन्होंने हमेशा सिद्धांत की राजनीति की है। इस बीच पुलिस ने मसूद के खिलाफ आचार सहिता ओर कोविड-19 के उल्लंघन को लेकर संबंधित धाराओं के अधीन मामला दर्ज किया है।

सहारनपुर के शहर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि आज इमरान मसूद ने अपने निवास पर अपने समर्थकों की भीड़ बिना पूर्व अनुमति के जुटाई थी, जिसमें हजारों लोग इकट्ठे हुए थे । उन्होंने बताया कि पूरे उतर प्रदेश में आचार सहिता लागू है। उन्होंने बताया कि इस दौरान कोविड दिशा निर्देशों का पालन नही किया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वहां मौजूद लोगों में से किसी के चेहरे पर मास्क नही था ओर न ही सामाजिक दूरी के नियम का पालन किया जा रहा था । कुमार ने बताया कि इसके आलोक में थाना कुतुबशेर में मसूद सहित 10 लोगों को नामजद करते हुए 300 अज्ञात के खिलाफ भारतीय दंड सहिता की धाराओं एवं महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

उल्लेखनीय है कि आज इमरान मसूद के निवास पर हजारों की संख्या में उनके समर्थक उपस्थित रहे लेकिन वहां कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं किया गया और उनके समर्थकों ने न तो मास्क का प्रयोग किया था और न ही सामाजिक दूरी के नियम का पालन किया था। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2022कांग्रेसBJPसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवराहुल गांधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी