लाइव न्यूज़ :

UP Elections 2022: दादरी थाने में अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के खिलाफ केस दर्ज, जानें क्या है मामला

By रुस्तम राणा | Updated: February 4, 2022 17:27 IST

प्रचार के दौरान कोविड प्रोटोकॉल और भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव, आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी सहित कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 और ECI की गाइडलाइन्स को तोड़ने का है आरोपदादरी के सपा उम्मीदवार राजकुमार भाटी के खिलाफ भी मामला दर्ज

नोएडा: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोक दल के जयंत चौधरी सहित अन्य के खिलाफ दादरी थाने में मामला दर्ज किया है। गौतम बौद्ध नगर पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।

आरोप है कि 3 फरवरी को दादरी में प्रचार अभियान के दौरान कोविड प्रोटोकॉल और भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव, आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी, सपा के दादरी उम्मीदवार राजकुमार भाटी, सपा के गौतम बौद्ध नगर प्रमुख इंद्र प्रधान और 300-400 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

दरअसल बीते गुरुवार को अखिलेश और जयंत चौधरी अपनी रथयात्रा के साथ यहां पहुंचे थे। इस दौरान इन नेताओं के समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। बताया जा रहा है कि बड़े पैमाने पर इस दौरान पटाखे भी फोड़े गए। 

रिपोर्ट की मानें दोनों नेताओं का काफिला गुरुवार की रात करीब 10 बजे टीएनटी पहुंचा था। इस दौरान भीड़ के कारण कोविड प्रोटोकॉल और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन हुआ।

यहां रात्रिकालीन कर्फ्यू भी लागू है। इसके साथ ही धारा 144 के उल्लंघन का भी आरोप है। अखिलेश-जयंत के साथ ही यहां से प्रत्याशी राकुमार राय को नामजद और करीब तीन से चार सौ अज्ञात लोगों को एफआईआर में शामिल किया गया है। 

बताया जाता है कि जिला प्रशासन से रात आठ बजे तक का ही परमिशन मिला था। जिला प्रशासन से डोर टू डोर प्रचार की इजाजत ली गई थी लेकिन उसके बाद भी रथयात्रा और भारी भीड़ का जमावड़ा किया गया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावECIजयंत चौधरीअखिलेश यादवAkhilesh Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर', अखिलेश यादव का तंज, वीडियो वायरल

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?