लाइव न्यूज़ :

सपा का आरोप- चंदौली, वाराणसी, मऊ, आजमगढ़ और गाजीपुर में कई जगहों पर EVM खराब, चुनाव आयोग से तत्काल संज्ञान लेने को कहा

By अनिल शर्मा | Updated: March 7, 2022 09:48 IST

सपा ने आरोप लगाया कि वाराणसी, चंदौली, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर में कई बूथों पर ईवीएम खराब हो गए हैं। समाजवादी पार्टी ने ट्विटर पर ईवीएम या चुनाव संबंधित गड़बड़ी के लिए कई नंबर भी जारी किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसपा ने कहा जौनपुर जिले की बदलापुर विधानसभा 364 के बूथ संख्या 116 पर बुजुर्गों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा है सपा ने वाराणसी, चंदौली, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर में कई बूथों पर ईवीएम खराब होने की बात कही हैसमाजवादी पार्टी ने ट्विटर पर ईवीएम या चुनाव संबंधित गड़बड़ी के लिए कई नंबर भी जारी किए हैं

वाराणसीः उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में वाराणसी समेत यूपी के नौ जिलों की 54 विधानसभा सीट पर सुबह से मतदान हो रहे हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सभी मतदान स्थलों पर निगरानी रखे हुए हैं। इस बीच सपा ने आरोप लगाया कि वाराणसी, चंदौली, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर में कई बूथों पर ईवीएम खराब हो गए हैं। समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया, जिले की रोहनिया विधानसभा 387 के बूथ संख्या 151 पर ईवीएम खराब हो गया है, जिससे मतदान बाधित हो गया है।

समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से लगातार ईवीएम के खराब होने के आरोप लगा रही है। पार्टी ने चुनाव आयोग से इसपर तत्काल संज्ञान लेने को कहा है।  सपा ने कहा कि वाराणसी शहर उत्तरी-388 के पोलिंग बूथों पर भाजपा के उम्मीदवार वाली पर्ची लेकर बूथ पर जा रहे हैं लोग। गंभीर आरोप है। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन कृपया संज्ञान ले।

सपा ने कहा जौनपुर जिले की बदलापुर विधानसभा 364 के बूथ संख्या 116 पर बुजुर्गों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा है पीठासीन अधिकारी स्वयं वोट कर रहे हैं चुनाव आयोग और जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान ले। वहीं जौनपुर जिले की मड़ियाहूं विधानसभा-370 पर फर्जी मतदान की शिकात करते हुए सपा ने कहा,  मतदान स्थल प्राइमरी पाठशाला कटौना के बूथ संख्या 222 एवं 223 पर फर्जी मतदान हो रहा है।

समाजवादी पार्टी ने ट्विटर पर ईवीएम या चुनाव संबंधित गड़बड़ी के लिए कई नंबर भी जारी किए हैं। नंबरों को साझा करते हुए सपा ने लिखा, सातवें चरण के मतदान के दौरान किसी भी तरह की समस्या/अनियमितता आने पर समाजवादी कार्यकर्ता/नेता इन नंबरों पर संपर्क करें।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाववाराणसीगाजीपुरचंदौलीमऊजौनपुरसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील