लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव: भाजपा उम्मीदवार दयाशंकर सिंह पर हमले का आरोप, मामले में सपा प्रत्याशी का भतीजा गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 3, 2022 10:07 IST

यूपी चुनाव: बलिया जिले के दुबहर थाना क्षेत्र के अखार गांव में दयाशंकर सिंह पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। दयाशंकर सिंह बलिया सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबलिया सदर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार दयाशंकर सिंह पर हमला, गाड़ियों को किया गया क्षतिग्रस्त।दयाशंकर सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी सपा उम्मीदवार नारद राय के समर्थकों पर लगाया हमले का आरोप।पुलिस ने इस मामले में नारद राय के भतीजे आशीष राय को गिरफ्तार कर लिया है।

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के दुबहर थाना क्षेत्र के अखार गांव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बलिया सदर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार दयाशंकर सिंह पर हमला किए जाने के आरोप में सपा उम्मीदवार के भतीजे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में इस विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार नारद राय के समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज कर, राय के भतीजे को गिरफ्तार किया गया है।

दुबहर थाने के प्रभारी राज कुमार सिंह ने बताया कि भाजपा के बलिया सदर विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार एवं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की शिकायत पर देर रात सपा उम्मीदवार एवं पूर्व मंत्री नारद राय के अज्ञात समर्थकों के खिलाफ हमला करने, रास्ता रोकने, वाहन को क्षति पहुंचाने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

दयाशंकर सिंह का आरोप- जान से मारने की दी गई धमकी

उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने इस मामले में नारद राय के भतीजे आशीष राय को गिरफ्तार किया है। सिंह ने बताया कि दयाशंकर सिंह ने शिकायत में कहा कि वह बलिया सदर विधानसभा क्षेत्र के अखार गांव में रात साढ़े 11 बजे चुनाव प्रचार कर लौट रहे थे, तभी सपा उम्मीदवार नारद राय के समर्थकों ने उनका रास्ता रोका, हमला किया, वाहन को क्षतिग्रस्त किया तथा जान से मारने की धमकी दी। यह उनकी हत्या की बड़ी साजिश थी।

उन्होंने बताया कि भाजपा उम्मीदवार सिंह ने घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को बताया कि राय समर्थक घटना के बाद अपना एक वाहन छोड़कर भाग गए हैं। वाहन मुख्तार अंसारी गिरोह का है। सिंह ने बताया कि भाजपा उम्मीदवार ने हाल ही उनकी पार्टी में शामिल हुए टुन जी पाठक के वाहन को भी क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। पाठक, पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में थे।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टीसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर