लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: सपा कार्यकर्ता ने लखनऊ में पार्टी दफ्तर के बाहर खुद को जलाने की कोशिश की, टिकट न मिलने से था नाराज

By विशाल कुमार | Updated: January 16, 2022 15:10 IST

वीडियो में अलीगढ़ के सपा कार्यकर्ता आदित्य ठाकुर को पार्टी पर उनका टिकट लूटने और बाहरी लोगों को देने का आरोप लगाते हुए सुना जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, लेकिन फिर भी उन्हें उम्मीदवारी से वंचित कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देअलीगढ़ के सपा कार्यकर्ता आदित्य ठाकुर ने खुद को पेट्रोल में भिगो लिया।लखनऊ में विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर खुद को आग लगाने की कोशिश की।राहगीरों और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से रोक लिया।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में लड़ने के लिए टिकट न मिलने से नाराज सपा के एक कार्यकर्ता ने रविवार को लखनऊ में पार्टी दफ्तर के बाहर खुद को जलाने की कोशिश की।

अलीगढ़ के सपा कार्यकर्ता आदित्य ठाकुर ने खुद को पेट्रोल में भिगो लिया और लखनऊ में विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर खुद को आग लगाने की कोशिश की।

हालांकि, समय पर राहगीरों और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से रोक लिया और इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया. सूत्रों ने कहा कि आदित्य ठाकुर अलीगढ़ के छारा निर्वाचन क्षेत्र से यूपी चुनाव लड़ने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया।

पकड़े जाने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए भावुक ठाकुर ने कहा कि आज मैं यहां अपनी जान दे दूंगा। मुझे जेल में डालकर भी आप मुझे रोक नहीं पाएंगे। मुझे न्याय चाहिए।

वहीं, वीडियो में ठाकुर को पार्टी पर उनका टिकट लूटने और बाहरी लोगों को देने का आरोप लगाते हुए सुना जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, लेकिन फिर भी उन्हें उम्मीदवारी से वंचित कर दिया गया।

बता दें कि, समाजवादी पार्टी-राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन ने 13 जनवरी को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 29 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की घोषणा की थी। 29 सीटों में से, सपा ने 10 और रालोद ने 19 पर उम्मीदवार खड़े किए हैं।

मुजफ्फरनगर, शामली, अलीगढ़, आगरा, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद जैसे जिलों की इन सीटों पर 2017 के चुनावों में बड़े पैमाने पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर