लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: रायबरेली में अदिति सिंह के सामने आरपी यादव, सपा ने 12 प्रत्याशियों की सूची जारी की, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 02, 2022 5:04 PM

UP Election 2022:समाजवादी पार्टी ने कैसरगंज से मसूद आलम खान को टिकट दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे2017 में अदिति सिंह कांग्रेस टिकट पर चुनाव जीती थीं। सपा ने चित्रकूट से अनिल प्रधान पटेल को टिकट दिया है।पटेल का मुकाबला भाजपा नेता एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से होगा।

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 12 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की। रायबरेली से आरपी यादव को टिकट दिया गया है। वह भाजपा के अदिति सिंह को टक्कर देंगे। 2017 में अदिति सिंहकांग्रेस टिकट पर चुनाव जीती थीं। 

अदिति सिंह उत्तर प्रदेश में रायबरेली से कांग्रेस की विधायक थीं और उन्होंने हाल ही में वहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के लिए पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को रायबरेली से चुनाव लड़ने की कथित तौर पर चुनौती दी थी। सपा ने चित्रकूट से अनिल प्रधान पटेल को टिकट दिया है।

समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी सरकार में मंत्री रहे और हाल ही में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य को कुशीनगर जिले की फाजिलनगर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने कौशांबी की सिराथू सीट से पल्लवी पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है, यहां पटेल का मुकाबला भाजपा नेता एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से होगा।

पार्टी ने सपा सरकार में मंत्री रहे अभिषेक मिश्रा को लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से चुनाव मैदान में उतारा है । मिश्रा का मुकाबला भाजपा के राजराजेश्वर सिंह से होगा । राजराजेश्वर सिंह को मंगलवार शाम भाजपा ने उम्मीदवार घोषित किया जो उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा (यूपीपीपीएस) से वर्ष 2007 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में प्रतिनियुक्ति पर गए थे और उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली।

समाजवादी पार्टी का एक उम्मीदवार ट्रैक्टर चलाकर नामांकन दाखिल करने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। समाजवादी पार्टी के चार बार के विधायक महेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को सेवता निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। यह पूछे जाने पर कि उन्होंने अपना नामांकन दाखिल करने के लिए यह तरीका क्यों चुना, सिंह ने कहा कि यह किसानों की मांगों के प्रति समर्थन दिखाने के लिए है, जो वर्तमान भाजपा शासन में बहुत सी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "मैं किसानों से वादा करता हूं कि अगर हम सत्ता में आए तो हमारी समाजवादी पार्टी उनके लिए जरूरी हर काम करेगी। मेरे क्षेत्र में, जो बाढ़ प्रभावित इलाका है,वहां बहुत काम करना है। लावारिस पशुओं की भी समस्या है। हमारे क्षेत्र में गन्ना किसानों का भुगतान बकाया है, मैं उनका भुगतान सुनिश्चित करने के लिए भी काम करूंगा।’’ सिंह उर्फ जीन बाबू 1996 में पहली बार समाजवादी पार्टी से विधायक बने और क्रमश: 2002, 2007 और 2012 में भी जीते।

2017 में, सपा ने उन्हें टिकट से वंचित कर दिया, जिसके कारण उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था, लेकिन पार्टी के साथ थे। इस बार उनका मुकाबला भाजपा के ज्ञान तिवारी से है जो मौजूदा विधायक भी हैं। सीतापुर में चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान होगा। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावसमाजवादी पार्टीअदिति सिंहकांग्रेसBJPअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKolihan Mine Lift Collapsed: राजस्थान में कोलिहान खदान में लिफ्ट गिरने से हादसा, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के 14 कर्मचारी फंसे; CM भजनलाल शर्मा ने लिया संज्ञान

भारतLok Sabha Elections 2024: "मैंने कभी हिंदू या मुस्लिम नहीं किया, ईद हमारे घर में भी मनाया जाता था...", पीएम मोदी ने विपक्ष के आरोपों पर कहा

भारतLok Sabha Elections 2024: "अरविंद केजरीवाल अब 'केजरी-भ्रष्टाचार-वाल' हैं, जेल से बचने के लिए उन्होंने इंडिया गठबंधन बनाया है", शिवराज सिंह चौहान ने कहा

भारतLok Sabha Elections 2024: "कांग्रेस वोट की राजनीति में इतनी गिर गई है...", उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विपक्षी दल पर हमला

भारतLok Sabha Elections 2024: "मोदीजी कम से कम एक चुनाव तो बेरोजगारी, महंगाई और अपनी नीतियों पर लड़ें", प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री की दी चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारत"जम्मू-कश्मीर में रहने वाले लोगों से अपनी तुलना कर रहे PoK में रहने वाले लोग": कोलकाता में बोले जयशंकर

भारतMumbai hoarding collapse: एक रेप मामले में आरोपी है भावेश भिंडे, जानें एगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मालिक के बारे में

भारतजयशंकर का पश्चिमी मीडिया पर कटाक्ष- "चुनाव परिणाम तय करने के लिए अदालत जाने वाले देश हमें दे रहे हैं ज्ञान"

भारतLok Sabha Elections 2024: "भाजपा को 400 सीटें मिलेंगी तो काशी, मथुरा में बनेगा मंदिर, पीओके होगा हमारा", हिमंत बिस्वा सरमा ने दिया सनसनीखेज बयान

भारतSwati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल की जान को खतरा, AAP सांसद के पूर्व पति का सनसनीखेज दावा