लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: सहारनपुर में साइकिल का बटन दबाने पर वीवीपैट से निकल रही भाजपा की पर्ची! सपा ने लगाए गंभीर आरोप

By विनीत कुमार | Updated: February 14, 2022 15:21 IST

यूपी में विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण के लिए जारी मतदान के बीच समाजवादी पार्टी ने गड़बड़ी के कई आरोप लगाए हैं। सपा ने सहारपुर के एक बूथ पर साइकिल का बटन दबाने पर कमल की पर्ची वीवीपैट से निकलने का दावा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसमाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर यूपी चुनाव में कई जगह गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं।सहारनपुर में एक बूथ पर साइकिल का चिन्ह दबाने पर भाजप के कमल छाप की पर्ची निकलने का दावा।समाजवादी पार्टी ने कुछ और जनपदों में मतदान के दौरान स्थानीय प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तहत जारी दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान गड़बड़ी के कई आरोप समाजवादी पार्टी की ओर से लगाए गए हैं। इसमें एक आरोप सहारनपुर से भी हैं जहां ईवीएम पर समाजवादी पार्टी का चिन्ह साइकिल दबाने पर भाजप के कमल छाप की पर्ची निकलने की बात कही जा रही है। समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को टैग कर इस संबंध में संज्ञान लेने की गुजारिश की है।

समाजवादी पार्टी की ओर से जारी पत्र में लिखा गया, 'जनपद सहारनपुर के विधानसभा क्षेत्र-01 बेहट की बूथ संख्या-170 पर साइकिल का बटन दबाने पर वीवीपैट से कमल की पर्ची निकल रही है। इसके अतिरिक्त बूथ संख्या 377 पर वोट डालने जाने वाली जिन महिलाओं को कम दिखता है या बिल्कुल नहीं दिखता, मतदान अधिकारी उनका वोट स्वयं डाल रहा है। साथ ही बूथ संख्या- 403 पर मुस्लिम महिला वोटरों को यह कहकर वापस किया जा रहा है कि आपका वोट पड़ चुका है।'

समाजवादी पार्टी का चुनाव आयोग को पत्र (फोटो- ट्विटर)

शाहजहांपुर, बंदायू को लेकर भी सपा की शिकायत

समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि शाहजहांपुर के विधानसभा क्षेत्र-136 ददरौल में थाना कांठ और थाना सोहरामऊ के प्रभारी निरीक्षकगण भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं और सपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रहे हैं। सपा ने आरोप लगाया है कि उसके लिए वोट करने आने वाले लोगों पर भाजपा के लिए वोट डालने का दबाव बनाया जा रहा है अन्यथा मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। 

साथ ही बंदायू में दातागंज के बूथ संख्या-4 पर सपा के पोलिंग एजेन्ट को मतदान केंद्र से बाहर करने का आरोप लगाया गया है। सपा का आरोप है कि भाजपा के पोलिंग एजेंट अंदर बैठे हुए हैं। सपा के अनुसार प्रशासन पक्षपात कर रहा है। 

बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 55 सीटों पर मतदान हो रहा है। यूपी में आज जिन 55 सीटों पर मतदान चल रहा है वे नौ जिलों - अमरोहा, बदायूं, बरेली, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, सहारनपुर, संभल और शाहजहांपुर की हैं। 

बता दें कि यूपी में दोपहर एक बजे तक 39.07 प्रतिशत मतदान हो चुका है। यूपी के अलावा आज गोवा और उत्तराखंड में भी विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। गोवा और उत्तराखंड में सभी सीटों के लिए आज ही मतदान पूरा हो जाएगा। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावसमाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टीसहारनपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील