लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: दो फरवरी को आगरा में पहली चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी बसपा प्रमुख मायावती, सतीश चंद्र मिश्रा ने ट्वीट कर कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 25, 2022 19:29 IST

UP Election 2022: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समेत अपने प्रतिद्वंदी दलों पर राजनीति के अपराधीकरण के जरिए उत्तर प्रदेश को जंगलराज में धकेलने का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्दे माफियाओं को संरक्षण के जरिए उत्तर प्रदेश को जंगलराज में धकेल दिया है।जनता को त्रस्त करने के लिए जिम्मेदार हैं लेकिन इन दलों की जुमलेबाजी जारी है।सभी प्रतिद्वंदी दल उत्तर प्रदेश को गरीब और पिछड़ा बनाए रखा।

UP Election 2022: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती दो फरवरी को आगरा में एक जनसभा कर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगी। पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने एक ट्वीट में कहा कि बसपा अध्यक्ष दो फरवरी को आगरा में कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए एक जनसभा को संबोधित करेंगी।

मिश्रा ने ट्विटर पर लिखा, ''अवगत कराना हैं कि दो फरवरी को बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती आगरा में कोविड नियमों का पालन करते हुए जनसभा को संबोधित करेंगी । जनसभा का समय एवं स्थान तथा आगामी जनसभाओं की सूचना मीडिया बंधुओ को शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी ।''

उल्लेखनीय है कि चुनाव के दौरान जनता के बीच बसपा सुप्रीमो की लगभग अनुपस्थिति पर भी उनके राजनीतिक विरोधियों द्वारा सवाल उठाए जा रहे थे। बसपा सूत्रों के अनुसार वह लगातार अपने आवास पर पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों और राज्य भर के बूथों के प्रभारियों से मिल रही हैं, लेकिन चुनाव आयोग द्वारा रैलियों पर प्रतिबंध लगाये जाने से पहले, कोरोनो वायरस संक्रमण की बढ़ती संख्या का हवाला देते हुए उन्होंने किसी भी जनसभा को संबोधित नहीं किया।

मायावती ने पिछली बार अक्टूबर में लखनऊ में और इससे पहले सितंबर में राज्य में अपनी पार्टी के 'प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलनों' की समाप्त पर एक जनसभा को संबोधित किया था। बसपा ने 2017 के विधानसभा चुनावों में 19 सीटें जीती थीं, लेकिन उसके कम से कम एक दर्जन बसपा विधायकों ने या तो अपनी निष्ठा बदल ली या उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित कर दिया गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर और बसपा विधायक दल के नेता लालजी वर्मा जैसे वरिष्ठ नेता, कभी मायावती के करीबी विश्वासपात्र थे, वे अब अन्य दलों में चले गये हैं। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावबीएसपीमायावतीUttar Pradesh assemblyआगरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर