लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: चुनावी रैलियों पर रोक के बावजूद भाजपा उम्मीदवार ने निकाली घोड़े पर बारात, वीडियो में डीजे के साथ डांस और पैसे उड़ाते दिखे; नोटिस जारी

By आजाद खान | Updated: February 1, 2022 08:10 IST

UP Election 2022: भाजपा के उम्मीदवार पर कोविड संबंधी दिशानिर्देशों का उल्लंघन और रैलियों पर रोक के बावजूद रैली निकालने का आरोप लगा है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी विधानसभा चुनाव प्रचार का एक वीडियो वायरल हो रहा है।वीडियो में भाजपा के उम्मीदवार को रोक के बावजूद रैली निकालते हुए दिखाई दिए है।इसके बाद चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस जारी किया है।

UP Election 2022:उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए नेताओं को अगल-अलग रूप में देखने को मिल रहा है। यहां पर बुलंदशहर सदर सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रदीप चौधरी पर यह आरोप लगा है कि उन्होंने घोड़े पर बैठकर चुनाव प्रचार के लिए बारात निकाली है। यही नहीं उम्मीदवार पर यह भी आरोप है कि वे सभी नियम कानून को ताक पर रख कर भाड़ी भिड़ जमा किए और समर्थकों के साथ मिलकर खूब नाच गाना किया है। इस प्रचार का वीडियो वायरल होने के बाद चुनाव आयोग ने प्रदीप चौधरी को नोटिस भेज 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है।

क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर भाजपा उम्मीदवार का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वे अपने समर्थकों के साथ भारी भिड़ में नाच गाना करते दिखाई दिए हैं। कोविड संबंधी दिशानिर्देशों और चुनाव आयोग की रैलियों पर रोक के बावजूद भी बुलंदशहर सदर सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रदीप चौधरी ने रैली निकाली और वे समर्थकों के साथ नाचते हुए भी दिखाई दिए हैं। इसके बाद चुनाव आयोग ने सोमवार को उम्मीदवार को नोटिस भेज इस पर जवाब मांगा है। उत्तर प्रदेश में 403 सीटों पर 18वीं विधानसभा के लिए 10 फरवरी से 7 मार्च तक सात चरणों में वोट पड़ेंगे। वहीं 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे। 

राज्य में चुनाव आयोग ने रैलियों पर लगाया है रोक

निर्वाचन आयोग ने चुनाव वाले राज्यों में रोड शो, पदयात्रा, वाहन रैली और जुलूस निकालने पर 11 फरवरी तक रोक लगाया है। इसके साथ ही कोरोना को देखते हुए स्वास्थ संबंधी दिशानिर्देश भी जारी किए गए हैं। लेकिन भाजपा उम्मीदवार की इस रैली में सभी नियम कानून की धज्जियां उड़ गई है। इस पर जिला अधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि इस वीडियो को समाचार चैनल पर भी दिखाया जा रहा है कि कैसे भाजपा उम्मीदवार ने स्वास्थ्य संबंधी दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेशमोदीBJPचुनाव आयोगवायरल वीडियोकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो