लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: जेडीयू को बीजेपी ने नहीं दी एक भी सीट, ललन सिंह ने आरसीपी सिंह को घेरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2022 21:20 IST

ललन सिंह ने केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह से आधिकारिक तौर पर पूछा है कि यूपी चुनाव में बीजेपी के साथ गठबंधन क्यों नहीं हो पाया है

Open in App
ठळक मुद्देयूपी चुनाव में बीजेपी से सीट की आस लगाये जेडीयू को लगा भारी धक्का केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गठबंधन के लिए दो-टूक नहीं कह दिया ललन सिंह ने कहा कि आरसीपी सिंह की बातों पर भरोसा किया लेकिन पार्टी के हाथ निराशा लगी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने आखिरी समय में बिहार के अपने सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड को भारी गच्चा दे दिया है। 

यूपी चुनाव में सीट की आस लगाये बैठी जेडीयू को उस समय भारी निराशा हाथ लगी जब केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दो-टूक कह दिया कि वो अन्य दलों के साथ गठबंधन में सीटों का बटवारा कर चुके हैं, ऐसी हालत में भाजपा गठबंधन में जेडीयू के लिए कोई स्कोप नहीं बचा है। 

वहीं इस बात से खफा जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी के द्वारा पार्टी के गठबंधन प्रस्ताव को ठुकराये जाने के बाद ललन सिंह ने इसका ठीकरा आरसीपी सिंह पर फोड़ते हुए कहा कि हमने आरसीपी सिंह की बातों पर भरोसा किया लेकिन पार्टी के हाथ निराशा लगी। 

इतना ही नहीं ललन सिंह ने गठबंधन नही हो पाने की वजह जानने के लिए आधिकारिक तौर पर केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह से बाकायदा जवाब भी मांगा है।

बीजेपी के बर्ताव से आहत ललन सिंह ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी ने पार्टी तोड़कर गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया था। यूपी चुनाव में बीजेपी के साथ नहीं देने से जेडीयू पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। पार्टी अपने दम पर चुनाव में उतरेगी और जीत हासिल करेगी। 

टिकट समझौता न होने से तिलमिलाये ललन सिंह बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग को एक बार फिर छेड़ दिया। उन्होंने कहा कि हम तो देश के प्रधान यानी प्रधानमंत्री से मांग कर रहे हैं कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले। यह मांग हम प्रधानमंत्री से है, बीजेपी से नहीं। 

ललन सिंह ने कहा कि बिहार के सभी दलों ने विधानमंडल में इस प्रस्ताव का एक स्वर से समर्थन किया था लेकिन अब अगर बिहार बीजेपी को लगता है कि विशेष राज्य के दर्जे की जरूरत नहीं तो वह साफ कहें कि बिहार को इसकी जरूरत नहीं है। 

यूपी चुनाव में गठबंधन फेल होने के बाद अब जेडीयू ने 'एकला चलो' का रास्ता अख्तियार कर लिया है।  ललन सिंह ने कहा कि बीजेपी से उम्मीद करना बेकार है। हमने 26 सीटों की लिस्ट जारी कर दी है जल्द ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी कर दी जाएगी। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022जेडीयूBJPनीतीश कुमारजेपी नड्डाBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी