लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: बीजेपी ने कांग्रेस और सपा को दिया झटका, विधायक शरदवीर सिंह, पूर्व सांसद राकेश सचान और पूर्व मंत्री शिवकांत ओझा भाजपा में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 27, 2022 15:31 IST

UP Election 2022: शरदवीर सिंह उत्तर प्रदेश की जलालाबाद विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसमाजवादी पार्टी ने नीरज मौर्य कुशवाहा को टिकट दिया है।सचान कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई में महासचिव थे।भाजपा की साध्वी निरंजन ज्योति के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक शरदवीर सिंह, कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद राकेश सचान और सपा नेता व पूर्व मंत्री शिवकांत ओझा ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।

केंद्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी की उपस्थिति में तीनों नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा में तीनों नेताओं का स्वागत करते हुए प्रधान ने दावा किया कि इससे पार्टी की स्थिति और मजबूत होगी।

शरदवीर सिंह उत्तर प्रदेश की जलालाबाद विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। इस बार सपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। अलबत्ता उन्होंने हाल ही में पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया था। जलालाबाद सीट से समाजवादी पार्टी ने नीरज मौर्य कुशवाहा को टिकट दिया है। सचान कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई में महासचिव थे।

उत्तर प्रदेश की फतेहपुर लोकसभा सीट से सांसद रहे सचान ने 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर फतेहपुर से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा लेकिन भाजपा की साध्वी निरंजन ज्योति के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा। ओझा कल्याण सिंह के मुख्यमंत्री रहने के दौरान राज्य सरकार में मंत्री थी। बाद में वह समाजवादी पार्टी की साइकिल पर सवार हो गए थे। वह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावBJPसमाजवादी पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"