लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: धनंजय सिंह पर अजीत सिंह की पत्नी का आरोप- गलत जानकारी संग भरा पर्चा, रद्द किया जाए नामांकन

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 18, 2022 18:23 IST

जौनपुर जिले की मल्हनी विधानसभा सीट से जेडीयू प्रत्याशी धनंजय सिंह के नामांकन के खिलाफ अजीत सिंह की पत्नी रानू सिंह ने जौनपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा है। पत्र में धनंजय सिंह पर गलत जानकारी के साथ पर्चा भरने का आरोप लगाया गया है। इसके साथ ही, रानू सिंह ने धनंजय सिंह नामांकन रद्द किए जाने की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देधनंजय सिंह के नामांकन के खिलाफ अजीत सिंह की पत्नी रानू सिंह ने जौनपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा है।पत्र में धनंजय सिंह पर गलत जानकारी के साथ पर्चा भरने का आरोप लगाया गया है।इसके साथ ही, रानू सिंह ने धनंजय सिंह नामांकन रद्द किए जाने की मांग की है।

जौनपुर: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने जौनपुर जिले की मल्हनी विधानसभा सीट (Malhani vidhan sabha seat) से बाहुबली नेता और पूर्व सांसद धनंजय सिंह को टिकट दिया है। मगर इस बीच धनंजय सिंह के खिलाफ जौनपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी को मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और गैंगवार में मारे गए अजीत सिंह की पत्नी रानू सिंह ने पत्र लिखा है। इस पत्र में रानू सिंह ने लिखा है कि जेडीयू उम्मीदवार धनंजय सिंह का नामांकन रद्द कर दिया जाए क्योंकि उन्होंने गलत जानकारी के साथ नामांकन दाखिल किया है। 

अपने पत्र में रानू सिंह ने लिखा है कि उनके पति की हत्या में धनंजय सिंह पर नामजद रिपोर्ट दर्ज है, जिसकी उन्होंने अपने नामांकन में जानकारी गलत दी है। बता दें कि अजीत सिंह की हत्या के आरोपी धनंजय सिंह पर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा 25000 का इनाम दाखिल किया हुआ है। ऐसे में उन्होंने विशेष अदालत में अपनी जमानत याचिका भी दाखिल की हुई है। रानू सिंह ने पत्र में ये भी लिखा है कि जमानत याचिका को लेकर 18 फरवरी 2022को सुनवाई होनी है उससे पहले इनामी अपराधी की गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई। 

इसके अलावा पत्र में ये भी लिखा है कि धनंजय सिंह द्वारा दी गई जानकारी गलत है, जिसकी वजह से उनका नामांकन पर्चा निरस्त किया जाए। मालूम हो, हत्या के मामले में जौनपुर में पूर्व विधायक धनंजय सिंह अभियुक्त हैं। फ़िलहाल वो अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। बताते चलें कि कुछ दिनों पहले धनंजय सिंह का क्रिकेट खेलते हुए एक वीडियो सामने आया था। सिंह वही व्यक्ति हैं, जिन्हें लखनऊ कोर्ट ने 6 जुलाई 2021 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। तब वह बहुजन समाज पार्टी से जौनपुर से सांसद थे। 

लखनऊ में हुए आजमगढ़ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड की साजिश रचने का आरोप पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर था। लखनऊ पुलिस शूटर सहित कई लोगों को इस हत्याकांड में गिरफ्तार कर चुकी है। ऐसे में इस मामले में धनंजय सिंह का नाम भी सामने आया था। अजीत सिंह हत्याकांड में लखनऊ, विभूतिखंड में आरोपित धनंजय सिंह के खिलाफ कोर्ट से 82 की कार्रवाई भी हुई।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022जेडीयूअजित सिंहउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतमुख्यमंत्री आवास पर राजनीतिक हलचल तेज?, सीएम नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, अशोक चौधरी, संजय झा और बिजेंद्र यादव

भारतबिहार में आज 2 बड़ी घटना?, सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का इस्तीफा?, 20 साल की राजनीति में उलटफेर?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos