लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: 9 बजे तक 8.58 फीसदी वोटिंग, मऊ में सबसे ज्यादा 10% मतदान, भदोही में सबसे कम पड़े वोट

By अनिल शर्मा | Updated: March 7, 2022 10:14 IST

 यूपी विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में करीब 2.06 करोड़ पात्र मतदाता 54 सीटों पर चुनाव लड़ रहे 613 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे सुबह 9 बजे तक उत्तर प्रदेश के सभी नौ जिलों में 8.58% मतदान दर्ज किया गया है मऊ में सबसे अधिक 9.99% मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया हैजौनपुर में 8.99% और वाराणसी में 8.93% मतदान हुआ है

Assembly election 7th phase Update:  उत्तर प्रदेश में सोमवार को अंतिम चरण यानी 7वें  चरण के लिए सुबह 7 बजे से ही मतदान हो रहा है जो शाम 6 बजे तक चलेगा। यूपी विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में करीब 2.06 करोड़ पात्र मतदाता 54 सीटों पर चुनाव लड़ रहे 613 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

चुनाव आयोग के मुताबिक सुबह 9 बजे तक उत्तर प्रदेश के सभी नौ जिलों में 8.58% मतदान दर्ज किया गया है। मऊ में सबसे अधिक 9.99% मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया है, इसके बाद जौनपुर में 8.99% और वाराणसी में 8.93% मतदान हुआ है। वाराणसी के छावनी क्षेत्र में तकनीकी खराबी के कारण मतदान 35 मिनट देरी से शुरू हुआ।

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और अखिलेश यादव के लोकसभा क्षेत्र आजमगढ़ पर भी सबकी निगाहें हैं। वहीं सपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही पार्टी सुभसपा के मुखिया पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर भी जहूराबाद सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। राजभर ने 2017 में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के उम्मीदवार के रूप में सीट जीती थी, जो भाजपा की सहयोगी थी।

यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर के विधानसभा चुनावों के साथ चुनावी मौसम का भी आज समापन हो जाएगा और सबकी निगाहें अब 10 मार्च को आनेवाले नतीजों पर होगी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावचुनाव आयोगमऊवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम