लाइव न्यूज़ :

यूपी: रामपुर और आजमगढ़ में लोकसभा उपचुनाव नहीं लड़ेगी कांग्रेस, कहा- 2024 से पहले पुनर्निर्माण जरूरी

By विशाल कुमार | Updated: June 6, 2022 11:50 IST

23 जून को आजमगढ़ और रामपुर में लोकसभा उपचुनाव होने वाले हैं। दोनों ही सीटें समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाती हैं जिसमें से आजमगढ़ सीट से पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जबकि रामपुर सीट से आजम खान सांसद थे।

Open in App
ठळक मुद्दे23 जून को आजमगढ़ और रामपुर में लोकसभा उपचुनाव होने वाले हैं। आजमगढ़ सीट से अखिलेश यादव जबकि रामपुर सीट से आजम खान सांसद थे।भाजपा ने रामपुर से घनश्याम लोधी और आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को उतारा है।

नई दिल्ली: कांग्रेस ने सोमवार को घोषणा की कि वह उत्तर प्रदेश में रामपुर और आजमगढ़ सीटों पर लोकसभा उपचुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी ने कहा कि हाल के विधानसभा परिणामों को देखते हुए, 2024 के लोकसभा चुनाव को मजबूती से लड़ने के लिए पुनर्निर्माण सबसे पहले महत्वपूर्ण है।

बता दें कि, फरवरी-मार्च में हुए विधानसभा चुनाव के बाद अब 23 जून को आजमगढ़ और रामपुर में लोकसभा उपचुनाव होने वाले हैं। दोनों ही सीटें समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाती हैं जिसमें से आजमगढ़ सीट से पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जबकि रामपुर सीट से आजम खान सांसद थे। दोनों ही नेताओं ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के अपनी-अपनी संसदीय सीटों से इस्तीफा दे दिया।

सपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि दोनों सीटें पार्टी के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण हैं और उम्मीदवारों का चयन विस्तृत चर्चा के बाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी सीटों के महत्व को जानती है और इसलिए हम उन दोनों को जीतने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।

बता दें कि, भाजपा ने रामपुर से घनश्याम लोधी और आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र से एक बार फिर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को मैदान में उतारा है। इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव में निरहुआ को आजमगढ़ में अखिलेश यादव के सामने हार का सामना करना पड़ा था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशलोकसभा चुनावउपचुनावआजमगढ़रामपुरकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम