लाइव न्यूज़ :

यूपी कांग्रेस को बड़ा झटका, आगरा से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ चुकीं आईआरएस की पूर्व अधिकारी प्रीता हरित भाजपा में शामिल, जानें क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 19, 2023 19:39 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुईं।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रीता हरित आगरा से 2019 का चुनाव हार गई थीं और हाल में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। प्रीता हरित के पिता दिल्ली सरकार में कार्यरत थे। पास समाज की सेवा करने का जज्बा है और प्रीता हरित उनमें से एक हैं।

नई दिल्लीः कांग्रेस के टिकट पर 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ चुकीं भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) की पूर्व अधिकारी प्रीता हरित सोमवार को भाजपा में शामिल हो गईं। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुईं।

हरित आगरा से 2019 का चुनाव हार गई थीं और हाल में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। हरित ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह एक मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए बी आर आंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाने के दृष्टिकोण के साथ भाजपा में शामिल हुई हैं। पार्टी में उनका स्वागत करते हुए पांडा ने कहा, ‘‘प्रीता हरित का पारिवारिक और सेवा के इतिहास के मद्देनजर भाजपा उनके लिए सही जगह है।’’

हरित के पिता दिल्ली सरकार में कार्यरत थे। सचदेवा ने कहा कि भाजपा उन लोगों के साथ काम करने की इच्छुक है, जिनके पास समाज की सेवा करने का जज्बा है और प्रीता हरित उनमें से एक हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि देश की प्रगति के लिए काम करने का अनुभव है, भाजपा को उनके साथ काम करने पर गर्व है।’’

हरित ने कहा कि वह देश की प्रगति और समाज की बेहतरी के लिए काम करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, ‘‘शिक्षा का क्या मतलब है, अगर आप सही और गलत के बीच अंतर नहीं कर सकते हैं। मैं आखिरकार चीजों के सही पक्ष में शामिल हो गई हूं।’’

टॅग्स :Delhi BJPकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"