लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी की जनसंख्या नियंत्रण पर मुख्यमंत्री नीतीश बोले- कानून लाने से बहुत फायदा नहीं, महिलाओं की शिक्षित कीजिए, फिर देखिए...

By एस पी सिन्हा | Updated: July 12, 2021 19:20 IST

कॉमन सिविल कोड के सवाल पर कहा कि सिर्फ यही कानून क्यों बल्कि शराबबंदी भी देश भर में होनी चाहिए. जरूरी है कि शिक्षा का स्तर सुधारा जाए और जागरूकता लाई जाए.

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने कहा कि चीन जैसे देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए एक कानून लाया गया. आज चीन में हालात क्या है? यह सबको मालूम है.जागरूकता से प्रजनन दर में नियंत्रण हो पाएगा.

पटनाः उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर नई नीति लागू किए जाने के बाद अब इस पर बिहार में भी बहस छिड़ गई है.

जनता दरबार के बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण कानून और कॉमन सिविल कोड पर अपना विचार व्यक्त किया. कॉमन सिविल कोड के सवाल पर कहा कि सिर्फ यही कानून क्यों बल्कि शराबबंदी भी देश भर में होनी चाहिए. कॉमन सिविल कोड पर हमें कुछ नहीं कहना है. 

वहीं, जनसंख्या नियंत्रण कानून पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह कानून लाने से बहुत फायदा नहीं होने वाला है. इसके लिए जरूरी है कि शिक्षा का स्तर सुधारा जाए और जागरूकता लाई जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि चीन जैसे देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए एक कानून लाया गया. लेकिन आज चीन में हालात क्या है? यह सबको मालूम है.

महिला शिक्षित हो तो प्रजनन दर भी ऑप्शन कम

वह पहले से कहते आ रहे हैं कि अगर आप शिक्षा का स्तर महिलाओं के बीच में सुधरेंगे. तो जागरूकता से प्रजनन दर में नियंत्रण हो पाएगा. उन्होंने कहा कि जब महिलाएं पढ़ी-लिखी होंगी, तो जागृति आती है और अपने आप प्रजनन दर में कमी हो जाती है. उन्होंने कहा कि जो सर्वे कराए गए हैं, वह बताते हैं कि अगर महिला शिक्षित हो तो प्रजनन दर भी ऑप्शन कम हो जाता है.

मैट्रिक और इंटर शिक्षित महिलाओं में प्रजनन दर कम पाया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि 2040 तक के जनसंख्या नियंत्रण हो जाएगा और उसके बाद जनसंख्या की रफ्तार कम होगी. नीतीश कुमार ने व्यंग भरे लहजे में कहा कि कभी-कभी पढे़ लिखे लोग भी अपवाद के तौर पर ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं. नीतीश कुमार इशारों ही इशारों में कहीं न कहीं लालू परिवार के ऊपर तंज कस गए.

महिलाओं को शिक्षित होना सबसे अधिक जरूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में जब हमने बालिका शिक्षा पर ध्यान दिया तो रिजल्ट दिखने लगा. आज बिहार में प्रजनन दर घटते-घटते तीन के नीचे आ गया है. हमलोग इसी पर काम करते हैं. बहुत लोगों की सोच है कि सिर्फ कानून बना देने से जनसंख्या पर नियंत्रण हो जाएगा. हमारा स्पष्ट सोंच है कि सिर्फ कानून से नहीं बल्कि महिलाओं को शिक्षित होना सबसे अधिक जरूरी है.

मोदी कैबिनेट विस्तार के बाद जदयू में मची खींचातानी के आरोप को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिरे से खारिज कर दिया. नीतीश कुमार ने कहा कि ये सब बातें बेबुनियाद है और इनमें कोई सच्चाई नहीं है. वहीं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को मंत्री बनाये जाने के बाद उनके(नीतीश कुमार) द्वारा बधाई नहीं देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये सब बात छोड़िए न...

बधाई नहीं दी तो जाकर पूछ ले

मुख्यमंत्री ने कहा कि आरसीपी सिंह को केंद्रीय मंत्री बनाये को लेकर पार्टी के भीतर कोई असंतोष नहीं है. उन्होंने कहा कि कैसे नहीं कह रहे हैं कि बधाई नहीं दी है. विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा कि उन लोगों को मालूम नहीं होता है और बोलते रहता है. बधाई नहीं दी तो जाकर पूछ ले. ऐसी-ऐसी चर्चा होती है जिसका कोई मतलब नहीं होता.

उन्होंने कहा कि यह पार्टी का मामला है और पार्टी में सबकुछ ठीक है. नीतीश कुमार ने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री बना तो जनता दरबार शुरू किया था, लेकिन बाद में समस्याओं का विश्लेषण कर हमने लोक शिकायत निवारण कानून पास किया और अनुमंडल स्तर पर ही इसके निदान का काम शुरू किया. लेकिन दो साल पहले कहा कि इसे फिर से शुरू कीजिए, जिसके बाद अब हमने यह निर्णय लिया है.

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटनायोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशवर्ल्ड पापुलेशन डे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?