लाइव न्यूज़ :

भाजपा के 44वें स्थापना दिवस पर सीएम योगी ने फहराया पार्टी का झंडा, मौके पर मौजूद रहे डिप्टी सीएम, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 6, 2023 12:04 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को भाजपा के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के लखनऊ कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का झंडा फहराया।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।भाजपा गुरुवार को अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है और उसने देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए हैं।पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी का झंडा फहराया।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को भाजपा के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के लखनऊ कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का झंडा फहराया। उनके साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे। भाजपा गुरुवार को अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है और उसने देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए हैं। 

पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी का झंडा फहराया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि भाजपा देश के कल्याण के लिए काम कर रही है। एएनआई के अनुसार, नड्डा ने कहा, "भाजपा एक राजनीतिक दल है लेकिन वह आज पूरे देश के कल्याण के लिए काम कर रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।" 

उन्होंने ये भी कहा, "हमें पीएम मोदी के नेतृत्व में "एक भारत श्रेष्ठ भारत" से प्रेरणा मिली।" इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने भगवान हनुमान के गुणों का आह्वान किया और कहा, "आज भारत भगवान हनुमान की शक्ति की तरह अपनी क्षमता का एहसास कर रहा है। भाजपा पार्टी को भ्रष्टाचार, कानून और व्यवस्था से लड़ने के लिए भगवान हनुमान से प्रेरणा मिलती है।" 

उन्होंने आगे कहा, "यदि हम भगवान हनुमान के पूरे जीवन को देखें, उनके पास 'कर सकते हैं' वाला रवैया था जिसने उन्हें हर तरह की सफलता दिलाने में मदद की।" बताते चलें कि देश गुरुवार को हनुमान जयंती मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमारी पार्टी "मां भारती", संविधान और राष्ट्र को समर्पित है।" आज भारत हनुमान की शक्ति की तरह ही अपनी क्षमता का एहसास कर रहा है।" 

पीएम ने कहा, "भाजपा पार्टी को भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था से लड़ने की प्रेरणा भगवान हनुमान से मिलती है। यदि हम भगवान हनुमान के पूरे जीवन को देखें, तो उनके पास एक "कर सकते हैं" रवैया था जिसने उन्हें सभी प्रकार की सफलता दिलाने में मदद की। हमारी पार्टी और हमारे पार्टी कार्यकर्ता लगातार हनुमान जी के मूल्यों और शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हैं। महासागर जैसी बड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए भारत पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होकर उभरा है। हनुमान जयंती पर, मैं सभी के लिए उनके आशीर्वाद की प्रार्थना करता हूं।"

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशBharatiya Janata Party
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर