लाइव न्यूज़ :

यूपी: मेरठ यूनिवर्सिटी की VC ने अयोध्या पर 6000 रुपये की किताब खरीदने के लिए सर्कुलर जारी किया, छात्र संगठनों ने आलोचना की

By विशाल कुमार | Updated: May 23, 2022 14:54 IST

मेरठ यूनिवर्सिटी के रूप में पहचाने जाने वाले सीसीएसयू की कुलपति ने जिस किताब को खरीदने के लिए कहा है वह 'अयोध्या - परंपरा, संस्कृति, विरासत।' इस किताब को लेखक और कवि यतींद्र मिश्रा ने लिखा और यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 6000 रुपये में उपलब्ध है।

Open in App
ठळक मुद्दे 'अयोध्या - परंपरा, संस्कृति, विरासत' को को लेखक और कवि यतींद्र मिश्रा ने लिखा है।यह किताब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 6000 रुपये में उपलब्ध है।एनएसयूआई और सपा के छात्र संगठन ने सर्कुलर को वापस लेने की मांग की।

मेरठ:उत्तर प्रदेश के चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीएसयू) की कुलपति (वीसी) संगीता शुक्ला ने एक सर्कुलर जारी कर विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थाओं को अयोध्या पर प्रकाशित एक किताब खरीदने के लिए कहा है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मेरठ यूनिवर्सिटी के रूप में पहचाने जाने वाले सीसीएसयू की कुलपति ने जिस किताब को खरीदने के लिए कहा है वह 'अयोध्या - परंपरा, संस्कृति, विरासत।' इस किताब को लेखक और कवि यतींद्र मिश्रा ने लिखा और यह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 6000 रुपये में उपलब्ध है।

सर्कुलर में शुक्ला ने कहा है कि उन्हें अयोध्या पर लिखी गई एक किताब मिली जो कि हिंदी और संस्कृत में उपलब्ध है। किताब में दुर्लभ तस्वीरों का संग्रह है। यह सभी कॉलेजों और संस्थानों के लिए अच्छा होगा और इसलिए वे इसे खरीदने के बारे में विचार करें।

बता दें कि, सीसीएसयू उत्तर प्रदेश के आठ जिलों में फैले कई कॉलेजों और निजी संस्थानों की यूनिवर्सिटी है।

कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रोहित राणा ने कहा कि किताबों, खासकर धार्मिक किताबों के विज्ञापन के लिए सर्कुलर जारी करने से पहले कुलपति को सोचना चाहिए। समाजवादी पार्टी के छात्र संगठन के नेता अंशु मलिक ने कहा कि कुलपति को अपना सर्कुलर वापस लेना चाहिए।

मेरठ यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने आज सफाई देते हुए कहा कि एक सुझाव दिया गया है लेकिन इसे किसी ने हम पर थोपा नहीं है। हम इसे तभी खरीदेंगे जब यह हमारे विश्वविद्यालय के लिए उपयोगी हो अन्यथा नहीं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमेरठUniversityअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी