लाइव न्यूज़ :

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के कारण यूपी बीजेपी ने टाला घोषणा पत्र कार्यक्रम

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 6, 2022 14:00 IST

घोषणा पत्र जारी करने के लिए बीजेपी के लखनऊ स्थित कार्यालय में गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों के मौजूद रहने की खबरें थीं

Open in App
ठळक मुद्देरविवार के दिन भाजपा के द्वारा यूपी की जनता को अपना घोषणा पत्र जारी किया जाना था स्वर कोकिला लता मंगेशकर के देहावसान के कारण पार्टी ने इस कार्यक्रम को स्थित कर दियाडिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लता जी के पार्टी दफ्तर में श्रद्धांजलि दी

लखनऊ: भारत रत्न लता मंगेशकर के दिवंगत हो जाने के कारण यूपी चुनाव के लिए जारी होने वाले भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र को बीजेपी आलाकमान ने टाल दिया दिया। रविवार के दिन भाजपा के शीर्ष नेताओं द्वारा यूपी की जनता को अपना घोषणा पत्र जारी किया जाना था लेकिन स्वर कोकिला लता मंगेशकर के देहावसान के कारण इसे स्थगित कर दिया गया है। 

जानकारी के मुताबिक इसके लिए लखनऊ स्थित में बीजेपी कार्यालय में गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों के मौजूद रहने की खबरें थीं लेकिन दिल्ली से इस बात की सूचना भेजी गई कि लता जी के निधन के कारण इसे आगे के लिए टाल दिया जाए। 

पार्टी दफ्तर में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य नेताओं ने लता जी के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी और उसके पार्टी की ओर से तय सारे कार्यक्रम को अपगी सूचना तक के लिए स्थगित कर दिया गया। ने के बाद इस घोषणापत्र को बाद में जारी करने का फैसला लिया.पार्टी कार्यालय पर भाजपा नेताओं ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी और इसके बाद के सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए। 

इससे पूर्व सीएम आदित्यनाथ ने लता मंगेशकर को अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्वर कोकिला, 'भारत रत्न' लता मंगेशकर जी का निधन अत्यंत दुखद और कला जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व उनके प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। 

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा कि मैं शब्दों से परे पीड़ा में हूँ। दयालु और देखभाल करने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं। वे हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई है, जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी। 

टॅग्स :लता मंगेशकरBJPउत्तर प्रदेश समाचारकेशव प्रसाद मौर्यायोगी आदित्यनाथअमित शाहलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो