लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: भाजपा विधायक ने सब्जी वाले का नाम पूछा और उसे धमकी दी

By भाषा | Updated: April 30, 2020 05:48 IST

व्यक्ति ने अपना नाम राजकुमार बताया। उसके बाद जब वह सब्जी विक्रेता वहां से जाने लगा तो विधायक उस पर बरस पड़े और ठेले पर बैठे सब्जी विक्रेता के बेटे से पूछा "इसका सही नाम बता तो तेरा बाप बच जाएगा।" बेटे ने अपने पिता का नाम अजीजुर रहमान बताया। उसके बाद विधायक ने सब्जी विक्रेता को अपशब्द कहते हुए धमकी दी, ''आज के बाद मोहल्ले में दिखना नही तुम लोग.... नहीं तो मार मार के ठीक कर देंगे।"

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा विधायक सुरेश तिवारी द्वारा मुसलमानों से सब्जी न खरीदने की कथित रूप से सलाह दिए जाने के बाद इसी पार्टी के एक और विधायक का भी विवादास्पद वीडियो सामने आया है।महोबा की चरखारी सीट से भाजपा विधायक बृज भूषण राजपूत एक वायरल वीडियो में लखनऊ के गोमतीनगर स्थित अपने सरकारी आवास के बाहर एक सब्जी वाले से उसका नाम पूछते दिख रहे हैं।

भाजपा विधायक सुरेश तिवारी द्वारा मुसलमानों से सब्जी न खरीदने की कथित रूप से सलाह दिए जाने के बाद इसी पार्टी के एक और विधायक का भी विवादास्पद वीडियो सामने आया है। महोबा की चरखारी सीट से भाजपा विधायक बृज भूषण राजपूत एक वायरल वीडियो में लखनऊ के गोमतीनगर स्थित अपने सरकारी आवास के बाहर एक सब्जी वाले से उसका नाम पूछते दिख रहे हैं। उस व्यक्ति ने अपना नाम राजकुमार बताया।

उसके बाद जब वह सब्जी विक्रेता वहां से जाने लगा तो विधायक उस पर बरस पड़े और ठेले पर बैठे सब्जी विक्रेता के बेटे से पूछा "इसका सही नाम बता तो तेरा बाप बच जाएगा।" बेटे ने अपने पिता का नाम अजीजुर रहमान बताया। उसके बाद विधायक ने सब्जी विक्रेता को अपशब्द कहते हुए धमकी दी, ''आज के बाद मोहल्ले में दिखना नही तुम लोग.... नहीं तो मार मार के ठीक कर देंगे।"

बाद में 'भाषा' से बातचीत में विधायक राजपूत ने कहा कि क्या किसी का नाम पूछना गुनाह है? उन्होंने यह भी दलील दी कि अपना नाम गलत बताना अपराध है। उन्होंने कहा कि जब वह सब्जी विक्रेता उनकी गली में आया तो उनके कर्मचारी ने उसे उसका आधार कार्ड मांगा। इस पर उसने कहा कि वह कार्ड घर पर रखा है। उसके बाद उसने अपना नाम भी गलत बताया। उसके पास सब्जी बेचने की प्रशासनिक अनुमति भी नहीं थी।

उन्होंने पूर्व में सोशल मीडिया पर प्रचारित कुछ वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि यह लोग सब्जी पर पेशाब डालते हैं। इस सवाल पर कि पुलिस ने ऐसे कई वीडियो को फर्जी करार देते हुए कार्रवाई की चेतावनी भी दी है, तब उन्होंने कहा कि उनके पास ऐसे कई वीडियो हैं चाहे तो वह भेज भी सकते हैं।

गौरतलब है कि देवरिया की बरहज सीट से भाजपा विधायक सुरेश तिवारी भी एक वीडियो में लोगों को मुसलमानों से सब्जी ना खरीदने की कथित तौर पर हिदायत देते हुए नजर आए थे। यह वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने मंगलवार को उन्हें नोटिस जारी किया था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप