लाइव न्यूज़ :

UP BJP: लोकसभा चुनाव हार की जिम्मेदारी लेता हूं, भूपेन्द्र चौधरी ने कहा- नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं, पीएम मोदी से मुलाकात की

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 17, 2024 17:26 IST

UP BJP: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 10 निर्वाचन क्षेत्रों में आगामी विधानसभा उपचुनावों पर चर्चा के लिए लखनऊ में अपने आवास पर राज्य के मंत्रियों से मुलाकात के कुछ घंटों बाद आया है।

Open in App
ठळक मुद्देसंगठन के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।बीजेपी अध्यक्ष बदला जा सकता है।संगठन से बड़ा कोई नहीं, कार्यकर्ता ही गौरव हैं।

UP BJP: उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव की नैतिक जिम्मेदारी लेता हूं। चौधरी ने कहा कि नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं आए। सत्तारूढ़ भाजपा ने खराब प्रदर्शन करते हुए 33 सीटों पर सिमट गई, जो कि 2019 से 29 सीट कम है। इस बीच बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। राज्य में उपचुनाव से पहले अहम बैठक नई दिल्ली में एक घंटे तक चली। चौधरी ने पीएम मोदी को लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा संगठन के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। माना जा रहा है कि बीजेपी अध्यक्ष बदला जा सकता है।

भगवा पार्टी इस पद के लिए किसी दलित चेहरे को तरजीह दे सकती है। यह घटनाक्रम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 10 निर्वाचन क्षेत्रों में आगामी विधानसभा उपचुनावों पर चर्चा के लिए लखनऊ में अपने आवास पर राज्य के मंत्रियों से मुलाकात के कुछ घंटों बाद आया है। समाजवादी पार्टी (SP) के साथ 37 सीटों पर जीत हासिल की। कांग्रेस ने छह सीटों पर जीत हासिल की।

केशव प्रसाद मौर्य ने दोहराया, ‘संगठन सरकार से बड़ा

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को दोहराया कि ‘संगठन सरकार से बड़ा है और वह कार्यकर्ताओं के दर्द को अपना मानते हैं क्योंकि कार्यकर्ता ही पार्टी का गौरव होते हैं। मौर्य ने बीते रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कार्यसमिति की बैठक के दौरान भी यह बात कही थी। उपमुख्यमंत्री ने बुधवार को ‘एक्स’ पर कहा, “संगठन सरकार से बड़ा है, कार्यकर्ताओं का दर्द मेरा दर्द है।

संगठन से बड़ा कोई नहीं, कार्यकर्ता ही गौरव हैं।” मौर्य और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच कथित तल्खी और उपमुख्यमंत्री द्वारा नयी दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के एक दिन बाद यह पोस्ट किया गया। हालांकि अब तक न तो भाजपा ने और न ही मौर्य ने इस मुलाकात के बारे में कोई बयान दिया है।

बुधवार को मुख्यमंत्री आवास के बाहर राज्य सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मौर्य और आदित्यनाथ के बीच खींचतान को लेकर पूछे गये एक सवाल पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। मौर्य ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कहा था, “मैं हमेशा कहता था और आज भी इस प्रदेश कार्यसमिति में यहां संगठन के वरिष्ठतम नेतृत्व के सामने कह रहा हूं कि संगठन सरकार से बड़ा है।

संगठन सरकार से बड़ा है, बड़ा था और हमेशा बड़ा रहेगा।” उन्होंने कहा, “भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते यहां जितने भी साथी बैठे हैं। सात कालिदास मार्ग का दरवाजा आपके लिये खुला है। मैं अपने आप को उपमुख्यमंत्री बाद में मानता हूं, भाजपा का कार्यकर्ता पहले मानता हूं।” मौर्य ने यह भी कहा था कि सभी मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करें और उनकी गरिमा का ख्याल रखें।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशBJPकेशव प्रसाद मौर्यायोगी आदित्यनाथलखनऊनरेंद्र मोदीअमित शाहजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी