लाइव न्यूज़ :

यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की कचहरी में गोली मारकर हत्या, आरोपी ने खुद को भी मारी गोली

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 12, 2019 17:40 IST

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के इतिहास में इसकी पहली महिला अध्यक्ष बनीं आगरा की वकील दरवेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने दरवेश पर हमला करने के बाद खुद को भी गोली मार ली। आरोपी फिलहाल अस्पताल में भर्ती है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश की नव-निर्वाचित बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्यासाथी वकील पर दरवेश यादव को गोली मारने आरोप, अधिवक्ता ने खुद को भी मारी गोली

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश यादव की कथित तौर पर उनके एक साथी वकील ने ही गोली मारकर हत्या कर दी है। दरवेश यादव दो दिन पहले ही बार काउंसिल की अध्यक्ष बनी थीं।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक दरवेश यादव के बार काउंसिल के अध्यक्ष बनाए जाने पर न्यू आगरा स्थित दीवानी परिसर में एक स्वागत समारोह रखा गया था। मौके पर पहुंचे मनीष शर्मा नाम के वकील ने उन पर हमला कर दिया। मनीष और दरवेश यादव के बीच किसी बात को लेकर कथित तौर पर कहासुनी हुई थी। गुस्से में आग बबूला वकील ने आव देखा न ताव, पिस्तौल निकाली और एक के बाद एक करके तीन गोलियां दरवेश को मारीं और फिर खुद पर भी गोली चला दी। 

दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दरवेश यादव को मृत घोषित कर दिया गया और आरोपी वकील की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

पुलिस अभी इस बात का पता नहीं लगा सकी है कि दोनों के बीत किस बात को लेकर विवाद था। 

बता दें कि बीते रविवार (9 जून) को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बार काउंसिल का चुनाव हुआ था जिसमें दरवेश यादव जीती थीं। बार काउंसिल के चुनाव में कुल 298 उम्मीदवार मैदान में थे। दरवेश यादव और हरिशंकर सिंह नाम के प्रत्याशी को बराबर 12-12 वोट मिले थे। यह भी बताया जा रहा है कि वह पहली महिला थीं जो उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष बनी थीं। 

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के एटा की रहने वाली दरवेश यादव ने आगरा से कानून की पढ़ाई की थी। उन्होंने 2004 में वकालत के पेशे में कदम रखा था। 2012 में पहली बार बार काउंसिल की सदस्य बनीं। 2016 में बार काउंसिल की उपाध्यक्ष और 2017 में इसकी कार्यकारी अध्यक्ष बनीं। 

टॅग्स :इंडियाक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशआगराबार एसोसिएशनप्रयागराज
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए