यूपी: आजमगढ़ का अजब मामला, पूरी रात दूल्हे के साथ घूमती रही बारात, पर नहीं मिला दुल्हन का घर

By विनीत कुमार | Published: December 14, 2020 10:02 AM2020-12-14T10:02:40+5:302020-12-14T13:28:31+5:30

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक बारात मऊ पहुंची थी। पूरी रात दूल्हा और बाराती दुल्हन का घर खोजते रहे लेकिन पता गलत निकला। इसके बाद पूरी बारात को सुबह खाली हाथ लौटना पड़ा।

UP Azamgarh baaratis search entire night bride house in Mau but failed to locate | यूपी: आजमगढ़ का अजब मामला, पूरी रात दूल्हे के साथ घूमती रही बारात, पर नहीं मिला दुल्हन का घर

आजमगढ़: पूरी रात बाराती खोजते रहे दुल्हन का घर, बाद में खाली हाथ लौटे (फाइल फोटो)

Highlightsआजमगढ़ से मऊ गई थी बारात, गलत निकला दुल्हन के घर का पता, खाली हाथ लौटे10 दिसंबर को तय हुई थी शादी, लड़के वालों ने लड़की के घर वालों को 20 हजार रुपये भी कुछ इंतजाम के लिए दिए थेदूल्हे की मां के अनुसार उनसे गलती ये हुई कि वे शादी की बात तय होने के दौरान कभी लड़की के घर नहीं गए

इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में सुनकर कोई भी हैरान रह जाए। दरअसल, यूपी के आजमगढ़ के रहने वाले एक शख्स की शादी 10 दिसंबर को मऊ जिले में होनी तय हुई थी। 

शादी के तय समय को देखते हुए आजमगढ़ से दूल्हे की बारात भी निकली लेकिन मऊ पहुंचने के बाद पूरी रात खाक छानने के बावजूद दुल्हान का घर नहीं मिला। बारात में शामिल तमाम लोगों ने दुल्हन का घर खोजने की हर कोशिश की लेकिन नतीजा सिफर रहा। आखिरकार पूरी बारात को सुबह खाली हाथ लौटना पड़ा।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार दूल्हे के परिवार ने इसके बाद अपना पूरा गुस्सा उस महिला पर निकाला जो इस शादी में अगुआ थी। दूल्हे के परिवार ने महिला को शनिवार रात बंधक बना लिया और इस दौरान कोतवाली पुलिस स्टेशन में खूब हंगामा हुआ। महिला ने भी दावा किया उसे भी इस बारे में जानकारी नहीं थी और लड़की के परिवार वालों ने उसे भी मूर्ख बनाया।

सीनियस एसआई शमशेर यादव ने कहा, 'दूल्हे के परिवार ने उस महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं, दो शादी का प्रस्ताव लेकर आई थी। हमने उन्हें झगड़े को खत्म करने का एक मौका दिया है। शनिवार देर रात मुद्दा सुलझ गया और उन्होंने एफआईआर नहीं कराने पर सहमति जता दी।'

दूल्हे की मां ने बताया कि उसका परिवार छतवाड़ा क्षेत्र के एक महिला के संपर्क में आया, जिसने लड़के की शादी फिक्स कराने की बात कही थी। इसके बाद वो महिला मऊ की एक लड़की का प्रस्ताव भी लेकर आई। दोनों परिवारों ने शादी पर सहमति भी जता थी।

हालांकि, गलती ये हुई कि जब उन्होंने शादी की तारीख पक्की की तो लड़के के परिवार वाले लड़की के घर नहीं गए। साथ ही उन्होंने 20 हजार रुपये भी दुल्हन के परिवार को बैंड और लाइट वगैहर की व्यवस्था के लिए दिए थे।

Web Title: UP Azamgarh baaratis search entire night bride house in Mau but failed to locate

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे