लाइव न्यूज़ :

UP Assembly elections: सपा-RLD गठबंधन पर बड़ा हमला, चंद्रशेखर आजाद बोले-हम लोगों के साथ छल हुआ, बदला लेंगे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 18, 2022 19:21 IST

UP Assembly elections: आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कई विपक्षी दलों का तीसरा मोर्चा बनाने की कोशिश की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव को हमारी जरूरत नहीं है।हमने महसूस किया कि हमारी उम्मीदें टूट गई हैं।चंद्रशेखर ने अखिलेश को दलित विरोधी बताया था।

UP Assembly elections: आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने मंगलवार को नोएडा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर हमला किया। कहा कि चुनाव में सपा-RLD गठबंधन के खिलाफ प्रचार करेंगे। सपा-RLD गठबंधन को हराने का काम करूंगा।

चंद्रशेखर ने कहा कि हम लोगों के साथ छल हुआ है और इसका बदला लिया जाएगा। ओम प्रकाश राजभर जहां से लड़ेंगे, वहां प्रत्याशी नहीं उतारूंगा। गठबंधन के प्रत्याशियों के खिलाफ मजबूती से लड़ेंगे।सपा-RLD गठबंधन से आजाद समाज पार्टी लोहा लेगी।

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि हम लोग मेहनत करके यहां पहुंचे हैं। हमें कुछ भी खैरात में नहीं मिला है। अब सपा 100 सीट भी दे तो भी नहीं जाऊंगा। स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ नहीं लड़ूंगा। पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी और समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

उन्होंने ग्रेटर नोएडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी आजाद समाज पार्टी के 33 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की।सपा या उसके प्रमुख का नाम लिए बिना आजाद ने कहा कि गठबंधन के लिए 25 सीटों पर चर्चा हुई थी लेकिन बाद में उन्हें "धोखा" दिया गया।  हालांकि, उन्होंने कहा कि अन्य छोटी पार्टियों के लिए विकल्प खुले हैं।

उन्होंने कहा, "मेरी लड़ाई आरएसएस और भाजपा से है और चुनाव के बाद हम उन्हें रोकने के लिए गठबंधन के लिए तैयार हैं।" चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि पिछले दो महीने में हमारे साथ छल हुआ. कुछ लोगों के हंसी का विषय होगा कि चंद्रशेखर को बेवकूफ बना दिया. लेकिन मैंने इस बार भी मंत्रिपद और बाकी चीजों को ठोकर मार दी।

इससे पहले आजाद के साथ गठबंधन की रणनीति साफ नहीं होने पर अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वह आजाद को विधानसभा की तीन सीटें, एक विधान परिषद की सीट और मंत्री पद देने को तैयार थे लेकिन उन्हें किसी का फोन आया और उसके बाद वे पीछे हट गए। वहीं, समाजवादी पार्टी से गठबंधन न होने पर चंद्रशेखर ने अखिलेश को दलित विरोधी बताया था।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022भीम आर्मीचन्द्रशेखर आज़ादउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर', अखिलेश यादव का तंज, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?