लाइव न्यूज़ :

UP: बसपा में मायावती और आकाश में हुआ ऑल इज वेल, आकाश को बनाया गया मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर

By राजेंद्र कुमार | Updated: May 18, 2025 20:14 IST

रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं की हुई बैठक में मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बसपा का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाए जाने का ऐलान कर दिया.

Open in App
ठळक मुद्दे मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बसपा का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाए जाने का ऐलान कियायही नहीं आकाश को पार्टी में आगे के कई कार्यक्रमों की जिम्मेदारी भी दी गईबता दें कुछ समय पहले मायावती ने ही अपने भतीजे को पार्टी से निष्कासित कर दिया था

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती और उनके भतीजे आकाश आनंद के बीच सियासी रिश्ते रविवार को पूरी तरह से पटरी पर आ गए हैं. रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं की हुई बैठक में मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को बसपा का मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाए जाने का ऐलान कर दिया. यही नहीं आकाश को पार्टी में आगे के कई कार्यक्रमों की जिम्मेदारी भी दी और मायावती ने उन्हें सावधानी बरतते हुए पार्टी को मजबूत बनाने की सलाह दी. मायावती के इस ऐलान को पार्टी के सीनियर नेता बुआ-भतीजे में हुआ ऑल इज वेल बता रहे हैं. 

कुछ समय पहले मायावती ने ही अपने भतीजे को पार्टी से निष्कासित कर दिया था. उनके इस फैसले को आकाश के राजनीतिक भविष्य की समाप्ति माना जाने लगा था. मायावती के कुछ नजदीकी लोगों ने तब जल्दी ही आकाश आनंद की पार्टी में वापसी की उम्मीद जताई थी. यह लोग इस आंबेडकर जयंती के एक दिन पहले सही साबित हुए थे. क्योंकि आंबेडकर जयंती से एक दिन पहले आकाश आनंद ने सार्वजनिक रूप से मायावती से माफी मांगी. इसके कुछ घंटे बाद मायावती ने बड़ा दिल दिखाते हुए अपने भतीजे आकाश आनंद को माफ कर दिया. 

इस तरह बसपा से निकाले जाने के 41 दिन के बाद आकाश आनंद की दोबारा से पार्टी में वापसी हुई और फिर 18 मई को मायावती ने  मुख्य नेशनल कोऑर्डिनेटर बना दिया. अपने इस फैसले का ऐलान करते हुए मायावती ने आकाश से यह कहा है कि वह इस बार पार्टी व मूवमेंट के हित में हर प्रकार की सावधानी बरतते हुए पार्टी को मजबूत बनाने में वह अपना सराहनीय योगदान देंगे. 

इसके साथ ही मायावती ने पार्टी की बैठक में देशभर में बसपा के संगठन की मजबूती करने और सर्वसमाज के बीच पार्टी के जनाधार बढ़ाने पर भी चर्चा की. मायावती ने बहुजन वालंटियर फोर्स (बीवीएफ) को पहले की तरह संगठित करने पर बल दिया। ताकि देशभर में पार्टी के कार्यक्रम किए जा सकें. 

कश्मीर पर अमेरिका या तीसरे पक्ष का दखल स्वीकार नहीं : 

इसके साथ ही मायावती ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में सेना द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' की कार्रवाई के लिए सभी ने भारतीय सेना की सराहना की. मायावती ने कहा कि देश में आतंकी निरोधक उपाय जरूरी हैं, ताकि किसी का सुहाग उजड़ने से बचाया जा सके. मायावती ने प्रधानमंत्री द्वारा पाकिस्तान की परमाणु धमकी नहीं सहने की चेतावनी देना एक सही कदम बताया. उन्होंने कहा कि यह भी जरूरी है कि कश्मीर पर अमेरिका या तीसरे पक्ष का दखल स्वीकार नहीं किया जाए. अपने आप पर भरोसा होना बेहतर होता है. मायावती ने यह भी कहा है कि गौतम बुद्ध व बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनादर करके समाज में कोई द्वेष न फैलाया जाए, इसकी व्यवस्था सरकार करें. इस तरह ही घटनाओं पर सरकारें पूरी तरह रोक लगाएं.   

टॅग्स :मायावतीबीएसपीआकाश आनंद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी