लाइव न्यूज़ :

Breaking: अखिलेश यादव ने लोकसभा से इस्तीफा दिया, विधानसभा में योगी आदित्यनाथ का करेंगे सामना, करहल से बने हैं विधायक

By विशाल कुमार | Updated: March 22, 2022 14:37 IST

आज अखिलेश यादव ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। अखिलेश आजमगढ़ से लोकसभा सांसद थे। मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान अखिलेश यादव विधान परिषद के सदस्य थे। आजमगढ़ से सांसद अखिलेश ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश आजमगढ़ से लोकसभा सांसद थे।आजमगढ़ से सांसद अखिलेश ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा था।आज अखिलेश यादव ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया जिसके साथ ही यह साफ हो गया कि वह अब उत्तर प्रदेश विधानसभा में योगी आदित्यनाथ के सामने उतरेंगे।

आज अखिलेश यादव ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलकर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। अखिलेश आजमगढ़ से लोकसभा सांसद थे। मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान अखिलेश यादव विधान परिषद के सदस्य थे। आजमगढ़ से सांसद अखिलेश ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा है।

बता दें कि, अखिलेश यादव ने करहल सीट से 67,504 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, यादव को 1,48,196 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल को 80,692 वोट मिले हैं। करहल सीट को सपा का गढ़ माना जाता है।

इससे पहले ऐसी चर्चाएं भी थीं कि अखिलेश यादव विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर लोकसभा में अपना कार्यकाल जारी रखेंगे लेकिन आज के फैसले से उन्होंने प्रदेश की राजनीति को विधानसभा जरिए ही साधने की मंशा जाहिर कर दी है।

मालूम हो कि भाजपा गठबंधन ने यूपी विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार 403 में से 273 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके साथ ही मौजूदा सीएम योगी आदित्यनाथ अपने मुख्यमंत्री के पद को बचाने में कामयाबी हासिल की है। इस चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गोरखपुर की सदर विधानसभा सीट से चुनकर विधानसभा में पहुंचे हैं।

जब साल 2017 में आदित्यनाथ का चयन मुख्यमंत्री के पद के लिए हुआ था उस समय वो गोरखपुर से पांचवी बार लोकसभा के सांसद थे और सीएम बनने के लिए विधान परिषद का रास्ता अपनाया था।

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीलोकसभा संसद बिलUttar Pradesh assemblyयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी