लाइव न्यूज़ :

उप्र: अजीत सिंह हत्‍याकांड में आरोपी गिरधारी विश्‍वकर्मा तीन दिन की पुलिस हिरासत में

By भाषा | Updated: February 12, 2021 21:55 IST

Open in App

लखनऊ, 12 फरवरी जिले की मुख्‍य न्‍यायिक दंडाधिकारी सुशील कुमारी ने मऊ जिले के ब्‍लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजीत सिंह हत्‍याकांड में निरूद्ध आरोपी गिरधारी विश्‍वकर्मा उर्फ कन्‍हैया उर्फ डाक्‍टर को तीन दिन की पुलिस हिरासत में सौंपने का आदेश दिया है।

शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार गिरधारी की पुलिस हिरासत की अवधि शनिवार, 13 फरवरी की सुबह 11 बजे से शुरू होगी।

अदालत ने यह आदेश अजीत हत्‍याकांड की जांच व थाना विभूतिखंड के प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह की अर्जी पर दिया है। विवेचक ने अदालत से कहा था कि अभियुक्‍त से घटना में इस्‍तेमाल की गई पिस्‍तौल, स्‍कूटी व मोबाइल की बरामदगी करानी है, इस घटना के लिए धन मुहैया कराने वालों का नाम, पता व उनके खातों का विवरण प्राप्त करना है, अभियुक्त से घटना के बाद छिपने की जगह आदि की जानकारी भी करनी है, लिहाजा उसकी 10 दिन के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर की जाए। अदालत ने इस मामले का संज्ञान लेकर तीन दिन की पुलिस हिरासत मंजूर कर ली।

उल्‍लेखनीय है कि जनवरी माह में मऊ जिले के ब्‍लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजीत सिंह की राजधानी लखनऊ में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अजीत सिंह आजमगढ़ जिले के पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्‍याकांड में गवाह था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई