लाइव न्यूज़ :

यूपी: बाराबंकी में जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत, सीएम योगी ने दिए कार्रवाई के आदेश

By स्वाति सिंह | Updated: May 28, 2019 11:18 IST

यह घटना राम नगर कोतवाली क्षेत्र के रानीगंज में की है। यहां एक सरकारी ठेका है। जहां से सोमवार को लोगों ने शराब खरीद कर पी। शराब पीते ही अचानक लोगों को दिखना बंद हो गया और देर रात से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

Open in App
ठळक मुद्देयह घटना राम नगर कोतवाली क्षेत्र के रानीगंज में की है। सोमवार को लोगों ने शराब खरीद कर पी।शराब पीते ही अचानक लोगों को दिखना बंद हो गया और देर रात से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

उत्तर प्रदेश में एक बार फी जहरीली शराब का कहर देखने को मिला है। बाराबंकी में जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोगों के अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। 

यह घटना राम नगर कोतवाली क्षेत्र के रानीगंज में की है। यहां एक सरकारी ठेका है। जहां से सोमवार को लोगों ने शराब खरीद कर पी। शराब पीते ही अचानक लोगों को दिखना बंद हो गया और देर रात से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 8 लोगों की मौत हो गई।

जहरीली शराब से मरने वालें 8 लोगों में 4 एक ही परिवार के थे। इस घटना में तीन भाई रमेश गौतम, मुकेश, सोनू  और उनके पिता छोटेलाल की मौत हो गई। इस घटना को लेकर लेखपाल सदर बदेल ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, ''मुझे सूचना मिली है कि रामनगर में 8 लोगों की मौत हुई है। आज, 3 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से एक की मौत हो गई है।''

यूपी के एक्साइज मिनिस्टर जय प्रताप सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के एक अधिकारी, 5 पुलिस कर्मियों सहित 3 हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

इस घटना के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवेदना वयक्त की है। इसके साथ कड़ी कार्रवाई के आदेश भी दिए हैं। सीएम योगी ने डिएम और एसपी को तुरंत मौके पर पहुंचकर मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के आदेश दिए। 

बता दें कि इस साल फरवरी में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जहरीली शराब से भारी संख्या में मौत हुई थी। सहारनपुर, रुड़की और कुशीनगर में जहरीली शराब पीने से 98 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि सहारनपुर के 64, रुड़की में 26 और कुशीनगर में 8 लोगों की मौत हुई थी।

तब इस मामले में प्रशासन की लापरवाही के लिए सरकार ने नागल थाना प्रभारी सहित दस पुलिसकर्मा और आबकारी विभाग के तीन इंस्पेक्टर व दो कांस्टेबर को सस्पेंड कर दिया था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप