लाइव न्यूज़ :

असम में मतगणना केंद्र पर इस्तेमाल न की गई EVM मिलने से हलचल, जांच में सामने आई ये बात

By भाषा | Updated: May 2, 2021 11:00 IST

Assam Election 2021: असम विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हुए थे और मतों की गिनती आज हो रही है। इससे पहले शनिवार को हैलाकांडी जिले में उस समय हलचल बढ गई जब एक बिना इस्तेमाल किया गया ईवीएम अधिकारियों को मिला।

Open in App
ठळक मुद्देअसम के हैलाकांडी जिले की घटना, मतगणना केंद्र के परिसर में मिली ईवीएम मशीनबिना इस्तेमाल वाली ईवीएम मिलने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी सहित चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार भी यहां पहुंच गएशनिवार शाम की है घटना, जांच में पता चला कि इसमें कोई वोट नहीं डाला गया था

हैलाकांडी: असम के हैलाकांडी जिले में शनिवार शाम को एक मतगणना केंद्र परिसर में एक पेटी में एक ईवीएम मिली जिसका इस्तेमाल नहीं किया गया था।

एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया कि बिना इस्तेमाल वाली ईवीएम मिलने पर जिला निर्वाचन अधिकारी मेघ निधि दहल निर्वाचन अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मशीन के बारे में पूछताछ की। चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

असम चुनाव: गलती से मतगणना केंद्र पहुंची ईवीएम मशीन 

जांच में पाया गया कि मतदान वाले दिन अतिरिक्त मशीन के तौर पर इस ईवीएम को रखा गया था और यह गलती से मतगणना केंद्र पर पहुंच गई। विज्ञप्ति में बताया कि मशीन पर कोई भी मत नहीं डाला गया।

मशीन को चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के सामने खोला गया तो इस बात से संतुष्टि हुई कि इसका कोई दुरुपयोग नहीं किया गया। ईवीएम को फौरन उपायुक्त कार्यालय में स्थित ईवीएम भंडार गृह भेजा गया।

विज्ञप्ति में दहल के हवाले से कहा गया है, ‘‘अतिरिक्त मशीन के तौर पर रखी गई ईवीएम एक पेटी में पाई गई जिसे मतदान केंद्र ले जाया गया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीदवार इस बात से संतुष्ट थे कि यह ईवीएम अतिरिक्त ईवीएम थी और इसमें कोई मत नहीं डाला गया। बाद में मशीन को ईवीएम भंडार गृह ले जाया गया और सुरक्षित रख दिया गया।

टॅग्स :विधान सभा चुनाव 2021असम विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतअसम की हिमंत विश्व शर्मा सरकार को झटका, कांग्रेस में शामिल मंत्री नंदिता गरलोसा, बीजेपी ने नहीं दिया था टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो