लाइव न्यूज़ :

आतंकवाद रोधी पाठ्यक्रम को लेकर बेवजह हो रहा है विवाद : जेएनयू कुलपति

By भाषा | Updated: September 2, 2021 00:38 IST

Open in App

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कुलपति एम. जगदीश कुमार ने बुधवार को कहा कि नये आतंकवाद रोधी पाठ्यक्रम के अकादमिक गुणों पर ध्यान दिए बिना ही इसको लेकर अनावश्यक विवाद खड़ा किया जा रहा है। कुलपति ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले इंजीनियरिंग के छात्रों को यह पाठ्यक्रम पढ़ाए जाने को लेकर शिक्षकों और छात्रों का एक गुट विरोध कर रहा है। कुलपति ने कहा कि जिस तरह से भारत के पड़ोस में चीजें सामने आई हैं, वह देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि जेएनयू जैसा शैक्षणिक संस्थान नेतृत्व करे और आतंकवाद विरोधी विशेषज्ञों का एक अच्छा समूह तैयार करे। जेएनयू के प्रोफेसर अरविंद कुमार, जिन्होंने यह पाठ्यक्रम तैयार किया था, उन्होंने मंगलवार को कहा था कि यह किसी भी समुदाय को लक्षित नहीं करता है और यह विशुद्ध रूप से शैक्षणिक पाठ्यक्रम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोदी, शाह की कब्र खोदेगी?, जेएनयू परिसर में पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ विवादास्पद नारे?, खालिद-इमाम को जमानत नहीं, वीडियो

भारतJNU Student Elections: 1375 वोट के साथ वाम गठबंधन की अदिति मिश्रा आगे, 1192 मत के साथ एबीवीपी के विकास पटेल पीछे, देखिए किस पोस्ट पर कौन आगे-पीछे

भारतभारत-पाकिस्तान तनाव: जेएनयू ने इनोनू विवि और कानपुर विवि ने तुर्किए के इस्तांबुल विवि के साथ समाप्त किया समझौता, जानें मुख्य वजह

भारतJNU Election 2025: जेएनयू छात्र संघ चुनाव में चुनाव समिति ने मांगी सुरक्षा, कहा- ‘‘हमारी जान को खतरा"

क्राइम अलर्टजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालयः जापान की शोधकर्ता से छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न आरोप में वरिष्ठ प्रोफेसर बर्खास्त

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण