लाइव न्यूज़ :

उन्नाव हिरासत मौत मामला: अदालत ने पूर्व विधायक की याचिका पर सीबीआई से जवाब मांगा

By भाषा | Updated: November 6, 2020 14:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह नवम्बर दिल्ली उच्च न्यायालय ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत मामले में दोषी ठहराए गए उत्तर प्रदेश के अयोग्य ठहराए गए विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की सजा को चुनौती देने वाली उसकी याचिका पर शुक्रवार को सीबीआई से जवाब मांगा। सेंगर को 10 वर्ष की कैद की सजा सुनायी गयी है।

न्यायमूर्ति विभु बखरू ने सीबीआई को नोटिस जारी किया और सेंगर की याचिका पर जवाब मांगा।

उच्च न्यायालय ने मामले में आगे की सुनवाई के लिए 10 नवम्बर की तारीख तय की है।

गौरतलब है कि उन्नाव में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने के जुर्म में सेंगर को ‘‘आजीवन कैद’’ की सजा सुनाई गई है। बलात्कार के मामले में दोषी पाए जाने के बाद 25 फरवरी को सेंगर की उत्तर प्रदेश विधानसभा की सदस्यता समाप्त कर दी गई थी।

बलात्कार पीड़िता के पिता को सेंगर के कहने पर सशस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था और पुलिस की बर्बरता की वजह से उनकी नौ अप्रैल 2018 को हिरासत में मौत हो गई थी।

सेंगर, उसके भाई और पांच अन्य को चार मार्च को पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के मामले में निचली अदालत ने दोषी ठहराया था और 13 मार्च को उन्हें 10 साल कैद की सजा सुनाई थी।

निचली अदालत ने सेंगर पर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था।

वकील कन्हैया सिंघल के जरिए सेंगर ने निचली अदालत के आदेश को खारिज करने की मांग की थी।

सेंगर ने आपनी याचिका में यह भी दावा किया था, यह दो राजनीतिक गुटों के बीच लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और गहरी दुश्मनी का मामला है।

सुनवाई के दौरान सीबीआई के वकील ने कहा कि इसी प्राथमिकी से जुड़ी अन्य याचिकाएं भी उच्च न्यायालय में अन्य पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए लंबित हैं।

न्यायमूर्ति बखरू ने कहा कि अन्य न्यायमूर्ति के समक्ष लंबित अन्य मामलों के साथ ही इस अपील पर भी 10 नवम्बर को सुनवाई की जाए।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी