लाइव न्यूज़ :

उन्नाव मामला: भ्रामक सूचनाएं फैलाने के आरोप में आठ ट्विटर खातों और उनके यूजर्स के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: February 22, 2021 17:35 IST

Open in App

(कॉपी में सुधार के साथ)

उन्नाव (उप्र), 22 फरवरी उन्नाव जिले में असोहा थाना इलाके के बबुरहा गांव में दलित लड़कियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के संबंध में कथित रूप से झूठी एवं भ्रामक सूचना फैलाने के मामले में आठ ट्विटर खातों और इनके यूजर्स के खिलाफ रविवार शाम प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पाण्‍डेय ने बताया कि बबुरहा गांव में हुई घटना के मामले में आठ ऐसे ट्विटर खाते चिह्नित किए गये हैं, जिनके माध्यम से इस मामले में कथ्गलत एंव भ्रामक सूचना फैलाई गयी थी।

उन्‍होंने बताया कि इन सभी ट्विटर खातों और इनके यूजर्स के खिलाफ सदर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है।

उन्‍होंने बताया कि जिन ट्विटर खातों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई हैं, उनमें निलिम दत्ता, मोजो स्‍टोरी, जनजागरण लाइव, सूरज कुमार बौध, विजय आम्बेडकर यूपी, अभय कुमार आजाद 97 और राहुल दिवाकर, नवाब सतपाल तंवर भीम सेना चीफ नामक ट्विटर खाते शामिल हैं।

इससे पहले, उन्‍नाव जिले की पुलिस ने बबुरहा में दलित लड़कियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में ट्विटर पर कथित ‘भ्रामक और अफवाह फैलाने’ वाली पोस्‍ट करने के आरोप में पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता उदित राज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

गौरतलब है कि बबुरहा गांव में गत 17 फरवरी की शाम खेतों में घास लेने गईं तीन दलित किशोरियों के एक खेत में संदिग्‍ध अवस्‍था में बेसुध पाए जाने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। चिकित्‍सकों ने दो लड़कियों को मृत घोषित कर दिया था, जबकि एक लड़की को गंभीर हालत में उन्‍नाव अस्‍पताल ले जाया गया और बाद में कानपुर रेफर कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम