लाइव न्यूज़ :

Unlock-3 Guidelines: अनलॉक-3 की गाइडलाइंस, जानें क्या-क्या खुला रहेगा, क्या रहेगा बंद?

By स्वाति सिंह | Updated: July 29, 2020 20:15 IST

गृह मंत्रालय ने अनलॉक 3 के लिए गाइडलाइन जारी की। जिम और योग संस्थानों को खोलने की अनुमति। रात में मूवमेंट पर रोक भी हटाई गई।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में जारी कोरोना संकट के बीच 1 अगस्त से अनलॉक3 (Unlock3) शुरू हो रहा है।गृह मंत्रालय ने दिशानिर्देश जारी कर दिये हैं।

नई दिल्ली: देश में जारी कोरोना संकट के बीच 1 अगस्त से अनलॉक3 (Unlock3) शुरू हो रहा है। ऐसे में बुधवार को गृह मंत्रालय ने दिशानिर्देश जारी कर दिये हैं। सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइंस के अनुसार, स्कूल और कॉलेजों को फिलहाल बंद रखा जाएगा। साथ ही साथ सिनेमाघरों को भी खोलने की इजाजत नहीं दी गई है। इसके साथ-साथ नाइट कर्फ्यू को हटा दिया गया है। वहीं, जिम और योगा को 5 अगस्त से खोलने अनुमति दी गई है। इसके साथ-साथ मेट्रो सेवाओं पर लगी रोक जारी रहेगी। 

बता दें कि बीते मार्च महीने में कोरोना के प्रसार को कम करने के लिए लॉकडाउन लागू किया गया था और उसी समय सिनेमाघरों, जिमों, स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया था। अब धीरे-धीरे अनलॉक के माध्यम से ढील दी जा रही है। गृह मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ व्यापक चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है कि स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 31 अगस्त तक बंद रहेंगे। 

जानें अनलॉक-3 में  क्या खुलेगा क्या रहेगा बंद 

-गृह मंत्रालय ने ‘अनलॉक 3’ के दिशानिर्देश जारी किये, कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर और अधिक गतिविधियों की अनुमति दी -गृह मंत्रालय ने 'अनलॉक 3' के लिये जारी दिशा-निर्देशों में कहा कि स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान 31 अगस्त तक बंद रहेंगे।-कंटनेमेंट जोन में 31 जुलाई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। -गृह मंत्रालय ने कहा कि पांच अगस्त से योग संस्थान और जिम खोलने की अनुमति, स्वास्थ्य मंत्रालय जारी करेगा मानक परिचालन प्रक्रियाएं। -अनलॉक 3’ के दिशानिर्देशों में गृह मंत्रालय ने कहा कि सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोहों की अनुमति।-सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, बार और सभागार 31 अगस्त तक बंद रहेंगे । -वंदे भारत मिशन के तहत सीमित तरीके से अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा की अनुमति, अन्य अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की आवाजाही चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएगी 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब