लाइव न्यूज़ :

अज्ञात युवती का शव बरामद, हत्या की आशंका

By भाषा | Updated: June 15, 2021 21:15 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), 15 जून फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस ने एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, युवती की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सतपाल अंतिल ने बताया कि मंगलवार की अपराह्न करीब तीन बजे ग्रामीणों की सूचना पर ललौली पुलिस ने बांदा जिले के चिल्ला और तिंदवारी कस्बे के बीच एक अज्ञात युवती का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। युवती की उम्र लगभग 19 साल होगी।

उन्होंने बताया कि युवती का चेहरा पूरी तरह नीला था और प्रथमदृष्टया जहर देकर कहीं और हत्या करने के बाद उसे यहां फेंका जाना प्रतीत होता है। एसपी ने कहा, "उसके शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए और शरीर के कपड़े भी अस्त-व्यस्त नहीं थे, ऐसे में नहीं लगता कि दुष्कर्म बाद युवती की हत्या की गई होगी, फिर भी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।’’

अंतिल ने कहा कि फतेहपुर जिले के अलावा आस-पास के जिलों से गायब युवतियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है और शीघ्र घटना के पर्दाफाश के निर्देश दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम