लाइव न्यूज़ :

‘चिंतन शिविरों’ में शामिल होने के लिए कार साझा कर रहे हैं केंद्रीय मंत्री

By भाषा | Updated: October 26, 2021 21:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर एक अनूठे प्रयोग के तहत केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठकों में जाने के लिए मंत्री कार साझा (कारपुलिंग) कर रहे हैं। इन बैठकों को ‘‘चिंतन शिविर’’ का नाम दिया गया है और इसका उद्देश्य दक्षता, सेवा और प्रशासन में सुधार करना है।

यह जानकारी मंगलवार को सूत्रों ने दी।

उन्होंने बताया कि ऐसी तीन बैठकें दक्षता, समय प्रबंधन, परियोजना और नीति केंद्रित क्रियान्वयन और हितधारकों के साथ बेहतर संबंध विकसित करने को लेकर हो चुकी है। चौथी बैठक मंगलवार को हुई।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कार साझा करने के प्रयोग की शुरुआत तीसरी बैठक में हुई।

सूत्रों ने बताया कि एक कार एक केंद्रीय मंत्री और दो राज्यमंत्री साझा करते हैं और संभवत: तीनों मंत्री अलग-अलग मंत्रालयों के होते हैं।

ऐसा करने के पीछे उद्देश्य यह है कि मंत्रियों के बीच संवाद बढ़ाना है। सूत्रों ने बताया कि विभिन्न राज्यमंत्री एक केंद्रीय मंत्री के साथ एक ही गाड़ी में ‘‘चिंतन शिविर’’ में शामिल होने जाते हैं।

पिछले ‘‘चिंतन शिविर’’ में केंद्रीय मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान, मनसुख मांडविया, पीयूष गोयल, गजेंद्र सिंह शेखावत, नरेंद्र सिंह तोमर और हरदीप सिंह पुरी ने प्रस्तुति दी थी।

इन प्रस्तुतियों के बाद विभिन्न प्रासंगिक विषयों पर मुक्त चर्चा हुई जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने भी सुझाव दिए।

चौथी बैठक में दो केंद्रीय मंत्री शासन से जुड़े सामन्य विषयों और मंत्रियों से संबंधित दैनंदिन मामलों पर प्रस्तुती दे सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

भारत अधिक खबरें

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद