लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री मांडविया, रूपाला ने गुजरात में ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ शुरू की

By भाषा | Updated: August 19, 2021 14:20 IST

Open in App

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और उनके कैबिनेट सहयोगी परषोत्तम रूपाला ने आम लोगों के साथ संवाद स्थापित करने और चुनावों में पार्टी का समर्थन करने पर उन्हें धन्यवाद देने के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कवायद के तहत बृहस्पतिवार को गुजरात में 'जन आशीर्वाद यात्रा' शुरू की। पिछले हफ्ते, भाजपा की गुजरात इकाई ने घोषणा की थी कि मांडविया और रूपाला सहित गुजरात से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए गए पांच नये नेता 16 अगस्त से 21 अगस्त तक अपने गृह राज्यों के विभिन्न हिस्सों का दौरा करेंगे। राज्य सभा सदस्य एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने बृहस्पतिवार सुबह शहर के एक सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद राजकोट से वाहन रैली शुरू की जूनागढ़, अमरेली और बोटाद के कई हिस्सों का दौरा करने के बाद मंत्री का दौरा 21 अगस्त को उनके पैतृक स्थान भावनगर में समाप्त होगा।राज्यसभा के एक और सदस्य एवं केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री, पुरुषोत्तम रूपाला ने बृहस्पतिवार को उंझा में प्रसिद्ध उमिया माताजी मंदिर के दर्शन के बाद मेहसाणा जिले के उंझा शहर से अपनी यात्रा शुरू की।प्रदेश भाजपा की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि उनका दौरा 21 अगस्त को सौराष्ट्र क्षेत्र में अपने पैतृक स्थान अमरेली में समाप्त होने से पहले वह मोरबी और राजकोट जिलों के कुछ हिस्सों में जाएंगे। इससे पहले, गुजरात के तीन अन्य केंद्रीय मंत्रियों- महेंद्र मुंजापारा, देवुसिंह चौहान और दर्शन जरदोश ने पिछले तीन दिनों में राज्य का दौरा किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारत'चुनौतियों के लिए तैयार रहें, इसका असर लंबे समय तक रह सकता है': PM मोदी ने राज्यसभा में US-ईरान युद्ध को लेकर किया आगाह

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर