लाइव न्यूज़ :

केन्द्रीय मंत्री आरके सिंह ने नीतीश सरकार पर बोला हमला, कहा- "बिहार में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है"

By एस पी सिन्हा | Updated: October 22, 2022 18:53 IST

केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था को लेकर नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के किसी भी स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उसे पूरी तरह से चौपट बतायाआरके सिंह ने कहा कि सूबे के किसी भी कॉलेजों में पढ़ाई नहीं हो रही है, शिक्षा की स्थिति बेहद खराब हैउन्होंने कहा कि बिहार के स्कूलों में शिक्षक नहीं है, किसी भी कॉलेज में पढ़ाई नहीं हो रही है

पटना: केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने बिहार में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित 'रोजगार मेला' के तहत नियुक्ति पत्र बांटा। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज जिस तरह रोजगार मेला लगाकर पूरे भारत में 75,000 लोगों को सरकारी नौकरी दी गई, इसका सिलसिला जारी रहेगा।

इस दौरान आरके सिंह ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था को लेकर नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के किसी भी स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था नहीं है।उन्होंने कहा कि राज्य के किसी भी कॉलेजों में पढ़ाई नहीं हो रही है। इसके बाबजूद मालूम नहीं नीतीश कुमार और उनकी सरकार इस तरह की नौकरी देने का बात कर रही है।

इस दौरान आरके सिंह से जब पत्रकारों ने यह सवाल किया कि राज्य सरकार आरोप लगाती है कि केंद्र सरकार उन्हें विकास के लिए पैसे नहीं देती है तो उन्होंने साफ-साफ कहा कि ऐसा नहीं है।

आरके सिंह ने कहा कि बिहार सरकार ही नहीं बल्कि सभी राज्यों को फाइनेंस कमीशन के द्वारा पैसे दिए जाते हैं। बिहार को भी लगातार पैसा मिल रहा है। लेकिन, इन्हें कुछ करना नहीं है सिर्फ और सिर्फ बयानबाजी करना है, इसलिए कुछ भी बोलते रहते हैं। आरके सिंह ने कहा कि जो हिस्सा बिहार को मिलना चाहिए, वह लगातार मिलता रहा है।

बिहार के गोपालगंज और मोकामा उप चुनाव के विषय में प्रतिक्रिया देते हुए आरके सिंह ने कहा कि जनता मालिक है। लेकिन जनता को चाहिए बिहार में जब वोटिंग करें तो एकबार जरूर सोंचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री के उम्मीदवार हो्ने संबंधी सवाल पर आरके सिंह ने कहा कि क्या आपको लगता है कि ममता बनर्जी, केसीआर इनको प्रधानमंत्री मान लेंगे?

उन्होंने साफ- साफ शब्दों में कहा कि बिहार में जो वर्तमान में सरकार चल रही है, कहीं ना कहीं उसमें शिक्षा व्यवस्था की हालत बद से बदतर होती चली जा रही है। स्कूलों में शिक्षक नहीं है। कॉलेज में पढ़ाई नहीं होती है। बावजूद इसके, सरकार तरह-तरह के दावे करती है।  निश्चित तौर पर सरकार द्वारा जो दावा किया जा रहा है वह पूरी तरह से खोखला है।

टॅग्स :राज कुमार सिंहनीतीश कुमारनरेंद्र मोदीBihar BJPजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील