लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस बोले-चिराग से समझौते का सवाल ही नहीं, सूरज पूरब से पश्चिम चले जाएं

By एस पी सिन्हा | Updated: August 26, 2021 19:10 IST

चिराग पासवान ने तो अपने पिता को भी नहीं छोड़ा था. चिराग ने जबर्दस्ती रामविलास पासवान को पार्टी के अध्यक्ष पद से हटा दिया था.

Open in App
ठळक मुद्देपारस ने दावा किया है कि उनके बडे़ भाई स्व. रामविलास पासवान उन्हें अपना उत्तराधिकारी मानते थे. हाजीपुर संसदीय सीट को उन्होंने छोड़ा तो बेटे के बजाय उन्हें(पारस) वहां चुनाव लड़ने के लिए भेजा था.रामविलास पासवान हमेशा ये कहते थे कि पारस ही उनका असली वारिस है.

पटनाः केन्द्रीय खाद्य एवं प्रशंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस ने लोजपा में छिडे़ विवाद पर कहा है कि चाहे सूरज पूरब के बजाय पश्चिम से उग आये, लेकिन वे अपने भतीजे चिराग पासवान से कभी समझौता नहीं करेंगे.

उन्होंने कहा कि चिराग पासवान ने तो अपने पिता को भी नहीं छोड़ा था. चिराग ने जबर्दस्ती रामविलास पासवान को पार्टी के अध्यक्ष पद से हटा दिया था. पारस ने दावा किया है कि उनके बडे़ भाई स्व. रामविलास पासवान उन्हें अपना उत्तराधिकारी मानते थे. तभी जब हाजीपुर संसदीय सीट को उन्होंने छोड़ा तो बेटे के बजाय उन्हें(पारस) वहां चुनाव लड़ने के लिए भेजा था.

उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान हमेशा ये कहते थे कि पारस ही उनका असली वारिस है. लेकिन चिराग पासवान ने उन्हें जबरन पार्टी के अध्यक्ष पद से हटा दिया था. पारस ने कहा कि चिराग पासवान ने तो अपने पिता की इज्जत नहीं की. उन्होंने कहा कि जब चिराग पासवान ने अपने पिता की इज्जत नहीं की तो मेरी इज्जत करने का सवाल कहां उठता है?

चिराग ये मानते ही नहीं हैं कि मेरे शरीर में भी वही खून है जो उनके शरीर में है. चिराग हमेशा मुझे अपने खून से अलग मानते थे. चिराग पासवान ने मजबूर कर दिया कि मैं पार्टी की कमान अपने हाथों में लूं. पारस ने कहा कि सूरज इधर से उधर हो सकता है, मगर अब चिराग के साथ सुलह नहीं हो सकती. अब पूरी पार्टी मेरे साथ है.

 

टॅग्स :लोक जनशक्ति पार्टीरामविलास पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतराजद के पूर्व विधायक ने बिहार के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- छत्तीसगढ़ की एक अदालत से जारी है गिरफ्तारी वारंट

भारतबिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलों का बाजार गरम, लोजपा(रा) ने की चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग

भारतजल्द घोड़ी चढ़ेंगे चिराग पासवान?, मां रीना पासवान ने कहा-पूरा परिवार शादी के लिए तैयार

भारत5 विधायक और राज्यसभा सीट?, मांझी ने अपना दांव चला, राजद विधायक भाई वीरेंद्र बोले- पूर्व सांसद दिवंगत शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब को देंगे टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष