लाइव न्यूज़ :

वाजपेयी के बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू AIIMS में भर्ती, नाक का होगा ऑपरेशन

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 15, 2018 08:57 IST

एक ओर जहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी लोअर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन और किडनी संबंधी दिक्कतों के बाद चलते एम्स में भर्ती हैं तो वहीं दूसरी ओर अब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू को भी सेहत खराब होने के चलते नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती किया गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 15 जून। एक ओर जहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी लोअर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन और किडनी संबंधी दिक्कतों के बाद के चलते एम्स में भर्ती हैं तो वहीं दूसरी ओर अब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू को भी सेहत खराब होने के चलते नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक किरेन रिजिजू को नाक की सर्जरी कराने के लिए गुरूवार को एम्स में भर्ती किया गया है। इस मामले में डॉक्टरों का कहना है कि नाक का ऑपरेशन करने के लिए उन्हें भर्ती किया गया है। 

यह भी पढ़ें: AIIMS से आई राहत भरी खबर, अटल बिहारी वाजपेयी की हालत में सुधार, जल्द होगी छुट्टी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि, ऑपरेशन के बाद दो से तीन दिन में उन्हें छुट्टी दी जा सकती है। रिजिजू के कुछ मेडिकल टेस्ट भी कराए गए हैं। बता दें कि पिछले ही महीने केंद्रीय राज्य मंत्री किरेन रिजिजू को पथरी का ऑपरेशन करवाने के लिए एम्स में भर्ती होना पड़ा था।  वहीं न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, किरेन रिजिजू को शुक्रवार शाम या शनिवार सुबह तक अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। बताया जा रहा है कि उन्हें साइनस की समस्या थी जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती किया गया है। फिलहाल उनकी नाक का ऑपरेशन चल रहा है।

यह भी पढ़ें: जब अपनी बीमारी पर बोले अटल बिहारी वाजपेयी- 'जितना बीमार हूं, उतना ही लिखिए'

वाजपेयी बीते कुछ सालों से बीमार चल रहे हैं। उन्हें बीती 11 जून को एम्स में भर्ती कराया गया था। इसके बाद वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम ने उनके स्वास्थ्य की जांच करते हुए संक्रमण के साथ उन्हें कंजेशन की समस्या बताई थी।  

हांलाकि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत में अब पहले सुधार है। इस बात की जानकारी एम्स ने हाल ही में एक मेडिकल बुलेटिन जारी कर बताया कि उनकी सेहत में काफी सुधार है। उम्मीद जताई जा रही है कि उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :किरेन रिजिजू (केंद्रीय गृह राज्य मंत्री)एम्सअटल बिहारी बाजपेई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

भारतPHOTOS: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ की मनमोहक तस्वीरें वायरल, 230 करोड़ की लागत, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमाएं

भारतराष्ट्र प्रेरणा स्थल, 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, 230 करोड़ रुपये की लागत, 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला, जानें और क्या खास

भारतपीएम मोदी ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील