लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने विपक्ष पर साधा जमकर निशाना, कहा- 18 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले का कहीं अता-पता नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: November 30, 2025 14:46 IST

तेजस्वी इतने अधीर थे कि शपथ लेने की तारीख खुद घोषित करते फिर रहे थे। बताइए, ऐसा कौन करता है?” ललन सिंह ने तंज कसते हुए पूछा कि अभी कहां हैं? कोई बताने वाला है कि उनका क्या हाल है? इन लोगों के शासन काल का सोच कर लोगों को रूह कांप जाता है। 

Open in App

पटना: जदयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने रविवार को विपक्ष, खासकर राजद नेता तेजस्वी यादव पर जमकर तीखा हमला बोला। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने दावा किया था कि वे 18 नवंबर को शपथ लेंगे। तेजस्वी इतने अधीर थे कि शपथ लेने की तारीख खुद घोषित करते फिर रहे थे। बताइए, ऐसा कौन करता है?” ललन सिंह ने तंज कसते हुए पूछा कि अभी कहां हैं? कोई बताने वाला है कि उनका क्या हाल है? इन लोगों के शासन काल का सोच कर लोगों को रूह कांप जाता है। 

महिलाओं को चुनाव के बाद 10 हजार रुपये देने के मुद्दे पर विपक्ष के हमले पर जवाब देते हुए ललन सिंह ने कहा कि विपक्ष कहां है? उनका काम ही है भ्रम फैलाना। उनसे पूछिए क्या हाल हुआ है कुल नेतागिरी भुला गया। उन्होंने कहा कि हमने जो वादा किया है, वह पूरा करेंगे। नीतीश कुमार अपने वादों पर भरोसा रखते हैं और उसे निभाते हैं। युवाओं को एक करोड़ रोजगार और नौकरियां देने के वादे पर ललन सिंह ने दोहराया कि यह सरकार की प्राथमिकता है। 

उन्होंने कहा कि एक करोड़ युवाओं को नौकरी-रोजगार देने का वादा हम पूरा करेंगे। यह नीतीश कुमार की यूएसपी है और अगले 5 साल हम इसी एजेंडे पर काम करेंगे। तो मान के चलिए की 5 साल में 1 करोड़ नौकरी देंगे। कांग्रेस के द्वारा रामलीला मैदान से मतदाता सूची पुनरीक्षण और वोट चोरी के मुद्दे पर किए जा रहे विरोध पर भी उन्होंने टिप्पणी की। ललन सिंह ने कहा कि चोरी की बात करने पर कांग्रेस को कौन पूछ रहा है? पहले अपने घर की स्थिति तो देख लें। 

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति खुद ही अपनी शपथ की तारीख घोषित कर दे, तो यह उसकी हताशा और राजनीतिक अपरिपक्वता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए बार-बार चुनावी प्रक्रियाओं पर सवाल खड़ा करती है, जबकि वास्तविकता यह है कि जनता ने उन्हें नकार दिया है।

टॅग्स :Lalan Singhतेजस्वी यादवआरजेडीRJD
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप