लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- अनुच्छेद 370 खत्म होने के लिए माता वैष्णो देवी का विशेष धन्यवाद करें

By भाषा | Updated: September 30, 2019 04:42 IST

मंदिर में पूजा करने आए सिंह ने कहा कि राज्य को 31 अक्टूबर से दो केंद्र शासित प्रदेशों में आसानी से विभक्त होने के लिए भी प्रार्थना करने की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने राज्यपाल के सलाहकार के के शर्मा के साथ कटरा में नवरात्रि उत्सव का उद्घाटन करने के बाद ये बातें कहीं। केंद्र ने पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म कर दिया था।

केंद्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने रविवार को श्रद्धालुओं से कहा कि वे माता वैष्णो देवी का धन्यवाद करें कि जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त कर दिया गया। मंदिर में पूजा करने आए सिंह ने कहा कि राज्य को 31 अक्टूबर से दो केंद्र शासित प्रदेशों में आसानी से विभक्त होने के लिए भी प्रार्थना करने की जरूरत है। उन्होंने राज्यपाल के सलाहकार के के शर्मा के साथ कटरा में नवरात्रि उत्सव का उद्घाटन करने के बाद ये बातें कहीं।

केंद्र ने पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म कर दिया था और राज्य को दो केंद्र शासित क्षेत्रों- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांट दिया था। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री सिंह ने कहा, ‘‘अनुच्छेद 370 समाप्त करने के बाद यह पहली नवरात्रि है। हम इसके लिए माता का धन्यवाद करें क्योंकि हमारी तीन पीढ़ियां गुजर गईं (दुनिया छोड़ गईं) और हमें भी उम्मीद नहीं थी कि अपने जीवनकाल में हम जम्मू-कश्मीर का भारत में पूरी तरह विलय देख पाएंगे।’’

कटरा शहर में नवरात्रि त्योहार की शुरुआत में आयोजित ‘शोभा यात्रा’ में हिस्सा लेने देश भर से आए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि राज्य को विभाजित करने की प्रक्रिया सुचारू रूप से चलने के लिए भी हमें प्रार्थना करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘हम देश से और खासकर जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद का पूरी तरह खात्मा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

टॅग्स :जम्मू कश्मीरजितेन्द्र सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब