श्रद्धा वालकर की हत्या पर बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह- लव जिहाद मिशन चला रहे हैं अल्पसंख्यक युवक
By एस पी सिन्हा | Published: November 15, 2022 03:44 PM2022-11-15T15:44:41+5:302022-11-15T15:45:49+5:30
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अल्पसंख्यक युवक नाम बदलकर, चोला बदलकर हिन्दू लड़कियों को बहलाकर फुसलाकर इस तरह की घटना को अंजाम देते हैं।
पटना: दिल्ली में श्रद्धा वालकर की हत्या के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस मामले को खुलकर लव जिहाद से जोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक युवकों द्वारा योजना बद्ध तरीके से इसे अंजाम दिया जा रहा है। श्रद्धा का अंत जिस तरीके से आफताब नामक लड़के ने किया है, वह अपने आप दुखद है। एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से साथ ऐसा कैसे कर सकता है? उन्होंने इस तरह की घटना को एक मिशन करार दिया है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में अल्पसंख्यक युवक लव जिहाद मिशन चला रहे हैं और हिंदू लड़की को बहला-फुसलाकर उनकी हत्या कर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हिंदू लड़की को जिस तरीके से टुकड़े-टुकड़े काट कर हत्या की गई है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से दिल्ली में एक अल्पसंखयक युवक के द्वारा लिव इन रिलेशनशिप ही नहीं बल्कि वैवाहिक जीवन में रहने के बाद उसके टुकड़े-टुकड़े कर हत्या की है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अल्पसंख्यक युवक नाम बदलकर, चोला बदलकर हिन्दू लड़कियों को बहलाकर फुसलाकर इस तरह की घटना को अंजाम देते हैं।