लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बोला लालू यादव पर तीखा हमला, कहा- बाबा साहेब के अपमान करने के लिए उन्हें देश के दलितों से मांगनी होगी माफी

By एस पी सिन्हा | Updated: June 16, 2025 17:07 IST

गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू यादव गंगा किनारे जाकर बालू और गोबर खाकर अपने पाप का प्रायश्चित करें।

Open in App

पटना: संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीम राव आंबेडकर का अपमान करने का आरोप राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर लगने के बाद सियासत गर्मा गई है। जिसको लेकर अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब लालू यादव का “असली चेहरा” सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि आपने अंबेडकर को अपमानित किया, पैर के नीचे कुचला। इसके लिए देश के दलितों से माफी मांगनी होगी। प्रायश्चित करना होगा। 

गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू यादव गंगा किनारे जाकर बालू और गोबर खाकर अपने पाप का प्रायश्चित करें। अगर हिंदू धर्म में आस्था नहीं है, तो फुलवारी शरीफ चले जाएं। उन्होंने सिर्फ अंबेडकर पर ही टिप्पणी नहीं की, बल्कि तेजस्वी यादव के उस बयान को भी निशाने पर लिया जिसमें उन्होंने भाजपा पर आयोगों और बोर्डों में परिवारवाद का आरोप लगाया था। 

गिरिराज ने पलटवार करते हुए कहा कि चोर, चोरी पर प्रवचन दे रहा है। ये तो हास्यास्पद है। राजद खुद एक खानदानी पार्टी है। लालू यादव ने पहले अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाया, फिर बेटी को सांसद और बेटे को उपमुख्यमंत्री बना दिया। क्या पूरे बिहार में कोई और योग्य यादव नहीं मिला?” अब वही लालू परिवार आज दूसरों पर परिवारवाद का आरोप लगा रहा है। चोर अब चोरी के खिलाफ बोल रहा है। 

बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हाल ही में नीतीश सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया था कि विभिन्न आयोगों और बोर्डों में सत्ता पक्ष के नेताओं के करीबी और परिजन नियुक्त किए जा रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा था कि नीतीश जी बिहार में अब एक ‘जमाई आयोग’ भी बना दें। तेजस्वी ने यह भी कहा था कि जिन लोगों ने उन पर परिवारवाद का आरोप लगाया, वे खुद अपने प्रियजनों को सरकारी पदों से नवाज रहे हैं।

टॅग्स :गिरिराज सिंहलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह