बिहार के बेगूसराय में हुए गोलीकांड को केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बताया आतंकी हमला, सरकार पर लगाया तथ्यों को छिपाने का आरोप

By एस पी सिन्हा | Published: September 16, 2022 07:40 PM2022-09-16T19:40:22+5:302022-09-16T19:40:22+5:30

केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने कहा कि बेगूसराय गोलीकांड महज एक वारदात नहीं बल्कि आतंकी हमला था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार असली अपराधियों के नाम छुपाने में लगे हैं।

Union Minister Giriraj Singh called the shooting incident in Bihar's Begusarai a terrorist attack, accusing the government of hiding facts | बिहार के बेगूसराय में हुए गोलीकांड को केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बताया आतंकी हमला, सरकार पर लगाया तथ्यों को छिपाने का आरोप

बिहार के बेगूसराय में हुए गोलीकांड को केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बताया आतंकी हमला, सरकार पर लगाया तथ्यों को छिपाने का आरोप

Highlightsगिरिराज ने कहा कि बेगूसराय गोलीकांड महज एक वारदात नहीं बल्कि आतंकी हमला थाउन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर असली अपराधियों के नाम छुपाने का आरोप लगायाकेंद्रीय मंत्री ने मामले की जांच सीबीआई या एनआईए से कराए जाने की मांग

पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को एकबार फिर से नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बेगूसराय गोलीकांड पर कहा वहां 10 लोगों पर गोलीबारी नहीं हुई बल्कि उसमें सरकार के चेहरे बेनकाब हो गए। पहले दिन प्रशासन ने कहा एक बाइक पर सवार था और दो व्यक्ति थे। फिर 24 घंटे बाद कहा कि दो बाइक पर सवार था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तो बयान देकर अपराधियों की जाति तक बता दी जो दुर्भाग्यपूर्ण है। 

गिरिराज ने कहा कि बेगूसराय गोलीकांड महज एक वारदात नहीं बल्कि आतंकी हमला था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार असली अपराधियों के नाम छुपाने में लगे हैं। इस केस की जांच सीबीआई या एनआईए से कराई जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। वे तथ्यों को छिपा रहे हैं। ये दुर्भाग्य है कि एक राज्य का मुखिया इस घटना की लीपापोती करने में जुटा है। नीतीश कुमार कह रहे हैं कि ये पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक पर हमला है। 

गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को डूब कर मर जाना चाहिए। वे लोगों की बातों में आकर बयान दे रहे हैं, क्या उनके पास कोई सिस्टम नहीं है? इनका सिस्टम फेल कर गया था। जहां हमला हुआ वहां किसी एक वर्ग के नहीं बल्कि हिंदू समाज के हर वर्ग के लोग थे, इसलिए ये आतंकी हमला है। उन्होंने इस मामले में नीतीश सरकार पर राजनीति करने के आरोप लगाया। 

गिरिराज ने कहा कि इस मामले में जानबूझकर हिंदुओं को फंसाया जा रहा है। उन्होंने बेगूसराय गोलीकांड में बिहार पुलिस की जांच पर भी सवाल उठाया। सरकार अपराधियों का असली नाम छिपाकर दूसरे का नाम सामने ला रही है। गिरिराज ने कहा कि वारदात के पीछे जो असली अपराधी हैं उन्हें सरकार बचाने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या करने के लिए साल 2013 में पटना के गांधी मैदान में सीरिलय ब्लास्ट हुए थे। कुछ ही महीने पहले पटना के फुलवारी शरीफ में पीएफआई का टेरर मॉड्यूल भी सामने आया जो भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की साजिश रच रहा था। ये सभी घटनाएं साबित करती हैं कि बेगूसरा में हदशत फैलाने के लिए आतंकी हमला किया गया। 

उलेखनीय है बेगूसराय मामले में गिरफ्तार आरोपियों में एक केशव उर्फ नागा की मां ने आरोप लगाया है कि पुलिस उनके बेटे को फंसा रही है। घटना के समय वह एक होटल पर बैठा। परिजनों ने इसका सीसीटीवी फुटेज दिखाते हुए पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।

Web Title: Union Minister Giriraj Singh called the shooting incident in Bihar's Begusarai a terrorist attack, accusing the government of hiding facts

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे