लाइव न्यूज़ :

चिराग पासवान ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- "अगर संविधान खतरे में होता तो जनता एनडीए को दो राज्यों में बड़ी जीत नहीं देती"

By एस पी सिन्हा | Updated: December 1, 2024 17:40 IST

पटना: वहीं, आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए चिराग पासवान ने कहा कि अगर देश की सबसे बड़ी भ्रष्टाचारी कोई पार्टी है तो वह आम आदमी पार्टी है।

Open in App

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बिहार में महिला संवाद यात्रा पर निकलने को लेकर विपक्ष के द्वारा सवाल खड़े किए जाने को लेकर केंद्रीय मंत्री और लोजपा(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उनको यह बोलने का अधिकार नहीं है। खुद भ्रष्टाचारी हैं। राजद को तो कम से कम भ्रष्टाचार और पैसे के दुरुपयोग पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। वहीं, कांग्रेस के द्वारा संविधान को खतरे में बताए जाने पर उन्होंने कहा कि कौन संविधान खतरे में है? 

चिराग पासवान ने कहा कि जनता क्या चाह रही है? अगर संविधान खतरे में होता तो जनता एनडीए को दो-दो राज्यों में बड़ी जीत नहीं देती। सही में अगर संविधान खतरे में था तो 1975 में था जब कांग्रेस ने देश में आपातकाल की स्थिति ला दी थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समझ नहीं पा रही है कि जनता के सामने कौन सा मुद्दा उठाया जाये? कांग्रेस पार्टी का जनता से अब कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पिछले एक साल से हर जगह कह रहे हैं कि देश का संविधान खतरे में हैं। इस बात का कोई मतलब नहीं है।

चिराग पासवान ने कहा कि जनता जानती है कि भारत के संविधान को दुनिया की कोई भी ताकत खतरे में नहीं डाल सकती। फिर भी कांग्रेस संविधान बचाने की बात करती है। जबकि असल में कांग्रेस ने ही संविधान को खतरे में डाला है और जब भी मौका मिला, लोकतंत्र को कमजोर किया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में यह अपने गठबंधन को मजबूत बताते थे। वहां जनता ने नकार दिया। क्योंकि जो यह मुद्दे उठाते हैं उनसे जनता का कोई सरोकार नहीं है।

लोकसभा के चुनाव में यह कहते रहे कि संविधान खतरे में है। नई सरकार बने हुए छह माह बीत चुके हैं। मुझे कांग्रेस बताएं कि संविधान क्या खतरे में है? कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में संविधान दिवस नहीं मनाया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में संविधान दिवस मनाना शुरू हुआ। संविधान को विभिन्न भाषा में लाया गया है। बिहारी होने पर मुझे गर्व है कि संविधान को मैथिली भाषा में लाया गया है। संस्कृत भाषा में संविधान का अनुवाद किया गया। हम लोग तो घर-घर संविधान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

वहीं, बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे हमले पर चिराग पासवान ने कहा कि इसका विरोध होना चाहिए। हिन्दुओं पर एक के बाद एक अत्याचार की खबरें आ रही हैं। हिन्दू समुदाय पर हमला किया जा रहा है। हम इसकी निंदा करते हैं। हम चाहते हैं कि वहां पर हो रहे हमलों पर तुरंत विराम लगाया जाए। वहीं, आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए चिराग पासवान ने कहा कि अगर देश की सबसे बड़ी भ्रष्टाचारी कोई पार्टी है तो वह आम आदमी पार्टी है।

उन्होंने कहा कि उनके काल में जितना भ्रष्टाचार हुआ कभी नहीं हुआ और यहीं कारण है कि उनके नेता जेल गए और उनके सबसे बड़े नेता भी जेल गए। दिल्ली के जनता जान चुकी है क्या करना है और भाजपा की सरकार दिल्ली में आनी तय है क्योंकि जनता वहां के सरकार के भ्रष्टाचार से ऊब चुकी है।

टॅग्स :चिराग पासवानबिहारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीकांग्रेसमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2024
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस