लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमला: सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने टीवी चैनलों के लिए किया एडवाइजरी, दी ये सलाह

By स्वाति सिंह | Updated: February 14, 2019 21:31 IST

​​​​​​​जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार (14 फरवरी) को जैश-ए-मोहम्मद के एक फिदायिन हमले में सीआरपीएफ के 30 जवान शहीद हो गए हैं।

Open in App

जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने गुरुवार को टेलीविजन चैनलों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में कहा गया है कि ऐसा कोई भी कंटेंट ना दिखाएं जो कानून व्यवस्था के लिए मुश्किल पैदा करे, एंटी नेशनल भावनाओं को बढ़ावा दे या देश की अखंड़ता के लिए खतरा हो। इसके साथ ही टीवी चैनल्स को किसी भी सामग्री के संबंध में विशेष रुप से सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। 

एडवाइजरी में ये भी कहा गया है कि हिंसा को प्रोत्साहित करने या उकसाने की संभावना है और इसमें राष्ट्र की अखंडता के लिए कुछ भी प्रेम शामिल है जिससे यह सुनिश्चित होता है कि ऐसी कोई भी सामग्री टेलीकास्ट न हो जो इन संहिताओं का उल्लंघन है। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार (14 फरवरी) को जैश-ए-मोहम्मद के एक फिदायिन हमले में सीआरपीएफ के 44 जवान शहीद हो गए हैं। इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। घटना के बाद राज्य सरकार से लेकर केन्द्र सरकार सब हरकत में आ गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलवामा आतंकी हमले पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल से बात की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुलवामा में आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि बहादुर सुरक्षा कर्मियों का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा। 

पीएम मोदी ने एक ट्वीट में पुलवामा आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए लिखा, "पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हमला बेहद निंदनीय है। मैं कड़े शब्दों में इस कायराना हमले की निंदा करता हूँ। हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। पूरा देश शहीद हुए जवानों के परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। मैं घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।"

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे