लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय गृह सचिव ने उत्तराखंड में राहत, बचाव अभियान की समीक्षा की

By भाषा | Updated: February 11, 2021 21:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 फरवरी केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने उत्तराखंड में हिमखंड टूटने के बाद राज्य सरकार और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा चलाए जा रहे राहत और बचाव कार्यों की प्रगति की बृहस्पतिवार को समीक्षा की।

धौलीगंगा नदी पर तपोवन में एनटीपीसी की पनबिजली परियोजना स्थल पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। उत्तराखंड के चमोली जिले में ऋषिगंगा नदी के ऊपरी क्षेत्र में सात फरवरी को अचानक आयी विकराल बाढ़ से परियोजना स्थल का बड़ा हिस्सा प्रभावित हुआ।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘केंद्रीय गृह सचिव ने परियोजना के ऊपरी स्थल से अस्थायी अवरोध के कारण जल के प्रवाह को नियंत्रित करने के कार्यों की समीक्षा की।’’

डीआरडीओ के सचिव से हालात के विश्लेषण के लिए विशेषज्ञों को तैनात करने और केंद्रीय तथा राज्य की एजेंसियों के साथ मिलकर समाधान के लिए उचित कदम उठाने को कहा गया है।

बयान के मुताबिक गृह सचिव ने केंद्रीय एजेंसियों से राज्य सरकार को सभी जरूरी सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया।

बैठक में ऊर्जा मंत्रालय के सचिव, आईटीबीपी और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के महानिदेशक, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के अध्यक्ष, एनटीपीसी के प्रबंध निदेशक और विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों के वैज्ञानिकों के साथ केंद्रीय गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अपनी टीम के साथ बैठक में शिरकत की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारत अधिक खबरें

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई