लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय गृह सचिव ने पूर्वोत्तर राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की

By भाषा | Updated: July 7, 2021 19:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जुलाई केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बीच पूर्वोत्तर राज्यों और सभी केंद्र शासित प्रदेशों में महामारी के हालात की बुधवार को समीक्षा की।

यह समीक्षा ऐसे वक्त में की गयी जब देश में पिछले एक हफ्ते में कोविड-19 की संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक प्रदर्शित करने वाले 73 में से 45 जिले पूर्वोत्तर क्षेत्र के हैं।

गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘केंद्रीय गृह सचिव ने सभी पूर्वोत्तर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा करने के लिए आज यहां एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान सभी केंद्र शासित प्रदेशों और पूर्वोत्तर राज्यों में संक्रमितों की मौजूदा स्थिति और प्रवृत्ति, मृत्यु दर, संक्रमण दर और टीकाकरण की स्थिति पर चर्चा की गयी।’’

बयान में कहा गया है कि इस पर गौर किया गया कि देश में संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक प्रदर्शित करने वाले 73 जिलों में से 45 पूर्वोत्तर के हैं जहां वर्तमान दिशा निर्देशों के अनुसार सख्त रोकथाम कदम उठाने की आवश्यकता है। गृह सचिव ने जांच, निगरानी, इलाज, टीकाकरण और कोविड अनुकूल व्यवहार की पांच स्तरीय रणनीति अपनाने पर जोर दिया।

इसमें कहा गया है कि पूर्वोत्तर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जिले तथा शहर स्तर पर हालात की सख्त निगरानी करने और समय रहते उचित कदम उठाने की सलाह दी गयी है। जिन जिलों में संक्रमण दर अधिक है और अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या अधिक है, वहां राज्य और केंद्र शासित प्रदेश व्यवस्थित तरीके से पाबंदियां लगाने पर विचार कर सकते हैं।

इस बैठक में इन राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) शामिल हुए। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य), एनसीडीसी निदेशक और गृह मंत्रालय तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में 73 जिलों में 29 जून से पांच जुलाई तक संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक रही। इनमें से 61 प्रतिशत जिले पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश (18), मणिपुर (9), मेघालय (6), त्रिपुरा (4), सिक्किम (4), नगालैंड (3) और मिजोरम (1) के हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर